एजुकेशन

Rajasthan RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान बिजली विभाग में भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, इस दिन तक कर सकते हैं रजिस्टर

Rajasthan RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान बिजली विभाग में विभिन्न पदों पर निकली 2005 रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। अब उम्मीदवारों के पास भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 6 दिन का समय और है।

Image

Rajasthan RVUNL Recruitment 2026 (Photo - AI)

Rajasthan RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी कंपनी (RVUNL) में विभिन्न पदों पर 2005 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली थी, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त थी। इस अवधि के दौरान आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में पीछे छूटे उम्मीदवारों को राहत देने के लिए राजस्थान बिजली विभाग ने भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी कंपनी के विभिन्न पावर कंपनियों में जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के कुल 2005 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन की अंतिम 25 अगस्त से आगे बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। उम्मीदवार रात के 12 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाए तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

कैसे करें राजस्थान बिजली विभाग में भर्ती के लिए आवेदन?

स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले ibpsreg.ibps.in/rrvunljun26/ पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए RVUNL Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - उम्मीदवार इसपर अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें और मोबाइल, ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिय पूरी करें।

स्टेप 5 - क्रिएट किए लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।

स्टेप 6 - अब, आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

स्टेप 7 - आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म का प्रिंट आउट लें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स (10वीं, 12वीं ग्रेजुएशन आदि की मार्कशीट और सर्टिफिकेट)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

बता दें कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सलाह है कि वह भर्ती नोटिफिकेशन जरूर चेक करें ताकि उन्हें आवेदन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article