अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों के लिए बढ़िया रहेगा आज का दिन, पढ़ें 26 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 26 August 2026: किस दिन आपके साथ कौन सी घटनाएं घटेंगी, इस बारे में आप अपनी राशि के जरिए जान सकते हैं। यहां पर मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज 26 अगस्त 2026, बुधवार का राशिफल दिया गया है।

Image

26 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज चन्द्रमा मकर, राहु कुम्भ, शनि मीन, मंगल मिथुन, गुरु कर्क, सूर्य, बुध व केतु सिंह तथा शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। आज शिव उपासना का दिन है। पितरों की कृपा पाने के लिए रुद्राभिषेक करें। भगवान के नाम जप, दान व पुण्य पूर्व जन्म के पापों का शमन करेंगे। सभी राशियों के जातक इस उपाय को कर सकते हैं। आज दीपदान करें, लेकिन अपनी उपासना गुप्त रखें। तंत्र की अधिष्ठात्री माता दुर्गा किसी भी जन्म के श्राप से हम सबको मुक्त कर सकती हैं। कुंडली का अष्टम भाव पूर्व जन्म व वर्तमान जन्म के कष्ट का कारण व द्वितीयेश-सप्तमेश की महादशा मारकेश है। हम पूर्व जन्म के पापों को रोग व कष्ट के रूप में भोगते हैं। उनसे मुक्त होने का भक्ति सबसे आसान मार्ग है। आज माता जगतजननी भगवती के रूप का ध्यान व माता के चरणों का भक्ति रज शिरोधार्य करके अपनी साधना को सफल करें। शाम में भोजन, मिष्ठान्न व शीतल जल का दान करें। इसके अलावा घर की छत पर विहंगों को दाना-पानी दें।

सत्य व धर्म की राह पर चल रात्रि में कुछ तांत्रिक साधनाएं भी की जाती हैं, जो योग्य गुरु के बताए तरीके से ही करनी चाहिए। आज श्रावण माह का अंतिम बुधवार है। ऐसे में श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे के मध्य राहु के द्रव्यों उड़द, नीला कपड़ा, नारियल व तिल आदि का दान करें।

मेष राशि

आज चन्द्रमा दशम व सूर्य पंचम गोचर करके छात्रों को उन्नति देंगे। गुरु का चतुर्थ व शुक्र का इस राशि से अष्टम गोचर आईटी व बैंकिंग में नौकरी करने वालों को नवीन पद दिला सकता है। इसके अलावा राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगल व शुक्र रियल एस्टेट व बैंकिंग में जॉब कर रहे जातकों को लाभ देंगे। आज लव लाइफ और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • शुभ रंग- सफेद व पीला
  • शुभ अंक- 01 व 02
  • भाग्य प्रतिशत- 60%
  • आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।

वृषभ राशि

आज सूर्य, केतु चतुर्थ व चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर करेंगे। मंगल द्वितीय होकर रियल एस्टेट में लाभ देंगे। एकादश शनि व्यवसाय में बड़ा लाभ देंगे। बुधवार का दिन राजनीतिज्ञों के लिए विशेष सफलता का दिन है। चन्द्र गोचर से नौकरी में परिवर्तन का विचार आ सकता है। आज आप आध्यात्मिक विचारों की तरफ अग्रसर होंगे। इसके अलावा लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज आर्थिक लाभ होने के भी संकेत हैं।

  • शुभ रंग- हरा व आसमानी
  • शुभ अंक- 01 व 02
  • भाग्य प्रतिशत- 60%
  • आज का उपाय- गायत्री मंत्र का जप करें और तिल व गुड़ का दान करें।

मिथुन राशि

सूर्य की इस राशि से तृतीय स्थिति लाभ देगी। अष्टम भाव के चन्द्रमा स्वास्थ्य में कष्ट दे सकते हैं। मंगल का इस राशि में गोचर रियल स्टेट व बिजनेस में सफलता दिलाएगा। नौकरी में प्रगति होगी। इस राशि से द्वितीय गुरु गोचर के कारण करियर में उन्नति होगी। संतान के विवाह से सम्बंधित कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। आज आप नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। दिनभर शनि दशम शुभ फल देंगे।

  • शुभ रंग- लाल व पीला
  • शुभ अंक- 02 व 09
  • भाग्य प्रतिशत- 75%
  • आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा सप्तम व सूर्य द्वितीय भाव में हैं। गुरु का इस राशि में गोचर नौकरी व बिजनेस में उन्नति देगा। मीडिया, आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। शनि व मंगल का गोचर शुभ रहेगा। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। इसके अलावा प्रेम जीवन सफल रहेगा, लेकिन कफ का शिकार हो सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल व सफेद
  • शुभ अंक- 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत- 65%
  • आज का उपाय- फलों का दान करें और किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।

सिंह राशि

आज सूर्य का इस राशि में रहना आपको लाभ देगा। गुरु का कर्क व शनि का मीन गोचर परिवार के लिए मंगलमय रहेगा। गुरु द्वादश व चन्द्रमा अष्टम रहकर नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करवा सकते हैं। बुध इसी राशि के होकर वाणी के लिए शुभ हैं। आज घर में धार्मिक कार्य होंगे और धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध का त्याग करें। युवा आज अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

  • शुभ रंग- लाल व नारंगी
  • शुभ अंक- 04व 06
  • भाग्य प्रतिशत- 60%
  • आज का उपाय- भगवान शंकर की उपासना करें।

कन्या राशि

चन्द्रमा का पंचम गोचर छात्रों को लाभ देगा। सूर्य इसी राशि से द्वादश गोचर में हैं, जिससे व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरी में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकते हैं। इसके अलावा उच्चाधिकारियों से लाभ होना सम्भव है। बुध आज आपको वाणी से लाभ दिलाएंगे। दिनभर लव लाइफ और सेहत अच्छी रहेगी। आज आप धन के व्यय पर नियंत्रण रखेंगे।

  • शुभ रंग- हरा व नीला
  • शुभ अंक- 05 व 06
  • भाग्य प्रतिशत- 65%
  • आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

तुला राशि

राशि स्वामी शुक्र का द्वादश व गुरु कर्क यानी दशम गोचर में रहकर धन-संपदा देंगे। मित्र ग्रह बुध एकादश व शनि अष्टम रहकर नौकरी में प्रगति दिलाएंगे। इस राशि से चतुर्थ चन्द्रमा तथा सिंह के सूर्य नौकरी में प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे। दिनभर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इसके अलावा मेष, धनु व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला व हरा
  • शुभ अंक- 03 व 07
  • भाग्य प्रतिशत- 70%
  • आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

आज शनि का पंचम गोचर छात्रों को सफलता दिलाएगा। साथ ही एकादश शुक्र लाभ देंगे। गुरु नवम भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। कन्या राशि के शुक्र व्यवसाय में सफलता दिलाएंगे। साथ ही नौकरी में उन्नति होगी। धनु व मीन राशि के लोग आपके लिए हेल्पफुल हैं। आज लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। आप आज असत्य न बोलें और अपने काम पर ध्यान दें।

  • शुभ रंग- पीला व लाल
  • शुभ अंक- 06 व 08
  • भाग्य प्रतिशत- 80%
  • आज का उपाय- मसूर की दाल का दान करें और किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

धनु राशि

आज सूर्य व बुध इसी राशि से नवम व शनि चतुर्थ रहकर घर-परिवार के लिए अनुकूल रहेंगे। अष्टम गुरु व दशम शुक्र के कारण उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। इसके अलावा व्यवसाय में धन आगमन का संकेत है। ये छात्रों के लिए प्रगति का समय है। धनु राशि वालों की लव लाइफ आज अच्छी रहेगी, लेकिन स्किन रोग होने की संभावना है।

  • शुभ रंग- लाल व सफेद
  • शुभ अंक- 02 व 03
  • भाग्य प्रतिशत- 60%
  • आज का उपाय- सूर्योपासना करें व पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। साथ ही घर में तुलसी का पौधा लगाना अच्छा रहेगा।

मकर राशि

राशि स्वामी शनि तृतीय भाव से शुभ फल दे रहे हैं। चन्द्रमा इसी राशि में हैं। सूर्य बुध के साथ इस राशि से अष्टम भाव में व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य करवा सकते हैं। वृषभ, तुला व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से आज आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा नवम शुक्र भाग्य वृद्धि करेंगे, जबकि गुरु सप्तम होकर लव लाइफ के लिए शुभ हैं। आज आप धार्मिक यात्रा कर सकते हैं, लेकिन वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। छात्रों के आज सफल होने के भी योग हैं। मकर राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, लेकिन उदर विकार होना संभव है।

  • शुभ रंग- नीला व हरा
  • शुभ अंक- 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत- 75%
  • आज का उपाय- राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

कुंभ राशि

बुधवार का दिन नौकरी व बिजनेस में प्रोग्रेस का दिन है। शनि मीन के होकर शुभ फल देंगे। मंगल पंचम व सूर्य-बुध सप्तम गोचर करके गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य शुरू करवा सकते हैं, जबकि द्वादश चन्द्रमा धार्मिक कार्य करवाएंगे। आज परिवार में किसी संतान के मांगलिक कार्य का शुभारंभ होगा। इसके अलावा लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • शुभ रंग- सफेद व नीला
  • शुभ अंक- 01 व 09
  • भाग्य प्रतिशत- 80%
  • आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

आज चन्द्रमा एकादश रहकर बिजनेस ग्रोथ बेहतर करेंगे। बुध व सूर्य एक साथ अष्टम गोचर में हैं, जबकि मंगल चतुर्थ व शनि इसी राशि में रहकर एम बी ए व बीटेक के छात्रों को सफलता दिलाएंगे। इसके अलावा नौकरी में बुध व शुक्र सफल करेंगे। सिंह के सूर्य व कर्क के गुरु तथा इस राशि में गोचर करते शनि बहुत दिनों से चले आ रहे नौकरी में प्रमोशन को नवीन दिशा दिलाएंगे। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। विवाहित जातकों को प्रेम जीवन में दूरियों से थोड़ा कष्ट हो सकता है, लेकिन व्यवसाय में नवीन कार्यों से लाभ होगा।

  • शुभ रंग- सफेद व लाल
  • शुभ अंक- 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत- 70%
  • आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें और अनार या तिल का दान करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article