अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज 26 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जन्म तिथि से जानें बुधवार का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 26 August 2026: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो इस बारे में आज अपनी बर्थडेट यानी मूलांक से जान सकते हैं। चलिए जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के 26 अगस्त के अंकफल के बारे में।

Image

26 अगस्त 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ankfal 26 August 2026: आज 26 अगस्त 2026 को बुधवार है। 26 का अंक चन्द्रमा व शुक्र प्रधान है। यह संयुक्त अंक ज्ञान, धैर्य, आत्मबल, धन व आर्थिक लाभ का प्रतीक है। यह अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। बुधवार व अंक 08 का अद्भुत संयोग है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। शनि न्याय के कारक ग्रह हैं। आज 26-08-2026 का भाग्यांक भी 08 ही रहेगा। 08 के मित्र अंक 04, 05 तथा 06 व 07 हैं।

आज बुधवार को श्री गणेश उपासना करें। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। दिन में 12 बजे से 01:50 बजे के मध्य में राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें। इसके अलावा श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ संकटों से मुक्ति दिलाएगा। चलिए अब मूलांक अनुसार जानें 26 अगस्त 2026 के अंकफल के बारे में।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

नौकरी व व्यवसाय में शनि व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रमोशन दिला सकता है, लेकिन व्यवसाय में संघर्ष संभावित है। आज आपको स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।

  • शुभ अंक- 02 व 03
  • शुभ रंग- लाल व पीला
  • भाग्य प्रतिशत- 75%
  • आज का उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

नौकरी में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 09 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। हालांकि, आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक- 01 व 09
  • शुभ रंग- सफेद व बैंगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%
  • आज का उपाय- चावल व तिल का दान करें।

    मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

    आज का भाग्य स्वामी शनि तथा अंक स्वामी गुरु शुभ होकर व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दिला सकते हैं। इसके अलावा नौकरी में उन्नति होगी, लेकिन नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

    • शुभ अंक- 01 व 02
    • शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
    • भाग्य प्रतिशत- 70%
    • आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

    मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

    भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व शुक्र बैंकिंग, मैनेजमेंट व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता दिलाएंगे। व्यवसाय में बुध व शनि के सपोर्ट से लाभ होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    • शुभ अंक- 05 व 06
    • शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
    • भाग्य प्रतिशत- 60%
    • आज का उपाय- मसूर व तिल का दान करें।

    मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

    व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय में किसी रुके कार्य में प्रगति होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

    • शुभ अंक- 04 व 06
    • शुभ रंग- हरा व सफेद।
    • भाग्य प्रतिशत- 65%
    • आज का उपाय- सात अन्न व गुड़ का दान करें। श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

    मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

    आज शुक्र व बुध का सपोर्ट आपको लाभ देगा। नौकरी में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में नामांक 03 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज सांस व नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

    • शुभ अंक- 05 व 08
    • शुभ रंग- नीला व नारंगी।
    • भाग्य प्रतिशत- 60%
    • आज का उपाय- मूंग व गुड़ का दान करें।

    मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

    व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से शुक्र सफलता देगा, लेकिन लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

    • शुभ अंक- 04 व 08
    • शुभ रंग- बैंगनी व लाल।
    • भाग्य प्रतिशत- 65%
    • आज का उपाय- चावल व चने की दाल का दान करें।

    मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

    इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व बुध बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

    • शुभ अंक- 04 व 05
    • शुभ रंग- लाल व पीला।
    • भाग्य प्रतिशत- 75%
    • आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें तथा मिष्ठान व जल का दान करें।

    मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

    नौकरी में शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे। शनि व मंगल आर्थिक लाभ कराएंगे। आज बीपी के रोगियों की हेल्थ खराब होने की संभावना है।

    • शुभ अंक- 01 व 03
    • शुभ रंग- लाल व पीला।
    • भाग्य प्रतिशत- 65%
    • आज का उपाय- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

    डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    Sujeet jee Maharaj
    सुजीत जी महाराजauthor

    सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

    और पढ़ें
    End of Article