वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह 6500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें गंगा पर बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज और BLW में जनसभा शामिल है। यह दौरा पश्चिमी और पूर्वी यूपी को जोड़ने वाले विकास कार्यों पर केंद्रित रहेगा। जानकारी के मुताबिक, पीएम संसद में पिछले दिनों महिला आरक्षण बिल संशोधन अधिनियम को समर्थन नहीं मिलने पर एक महिलाओं को समर्पित जनसभा को संबोधित करेंगे।
मीडिया खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री बनारस दौरे के दौरान लोकसभा में विपक्ष के महिला आरक्षण के मुद्दे पर लाए गए संविधान संशोधन विधेयक सपा, कांग्रेस से लेकर बसपा समेत अन्य मुद्दों पर बात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दौरे पर करीब 6500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरे का सबसे प्रमुख आकर्षण गंगा नदी पर बनने वाले ‘सिग्नेचर ब्रिज’ की आधारशिला रखना होगा। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री का यह दौरा गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले हो रहा है, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार को नई गति देने का संदेश भी दिया जाएगा।
सिग्नेचर ब्रिज
प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज को आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा, जिससे शहर में यातायात दबाव कम करने और गंगा के दोनों किनारों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने में मदद मिलेगी। यह परियोजना वाराणसी के शहरी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
जनसभा भी करेंगे संबोधित
प्रारंभिक कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से बरेका हेलीपैड जाएंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी मंच से विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
इन 6500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में सड़क, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग और गंगा साफ-सफाई से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। साथ ही प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट और प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। इस दौरे में महिलाओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री एक विशेष महिला सभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें कार्यक्रम की कमान महिला कार्यकर्ताओं के हाथों में होगी।
मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात
प्रधानमंत्री कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल परिसर में 500 बेड के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास भी करेंगे। करीब 315 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा
