शहर

तीन भारतीयों की हत्या पर केजरीवाल का सवाल, PM मोदी क्यों हैं खामोश? बोले-अमेरिका भारत से माफी मांगे

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से आगे कहा कि ट्रंप ने तीन भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया और आपने एक ट्वीट तक नहीं किया। आपने एक संदेश तक नहीं दिया। आपने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तक नहीं की। हमें एक शक्तिशाली और बहादुर प्रधानमंत्री की जरूरत है।

Image

भारतीयों की हत्या पर केजरीवाल का सवाल

दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की दौरान तीन भारतीयों की हत्या को लेकर भारत की तरफ से कड़ी नाराजगी जताने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक वीडियो संदेश एक्स पर साझा कर कहा कि आज आप फ्रांस में ट्रंप से मिल रहे हैं। कृपया आज हिम्मत दिखाएं और तीन भारतीयों की हत्या पर भारत का सख्त विरोध और गुस्सा उन तक पहुंचाएं। ट्रंप के सामने डटकर खड़े होने की हिम्मत दिखाएं। तीन भारतीयों की हत्या पर आपने एक भी ट्वीट नहीं किया और ना ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की, क्यों? अब भारत को कमजोर नहीं, बल्कि एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है।

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश में कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी की फ्रांस में ट्रंप के साथ वन-टू-वन मीटिंग है। आज आप ट्रंप को साफ-साफ शब्दों में बोल दीजिए। ट्रंप ने मिसाइल दागकर हमारे तीन भारतीयों की निर्मम हत्या कर दी है। उनको साफ-साफ 140 करोड़ भारत के लोगों का संदेश दे दीजिए कि भारत के लोग बहुत नाराज हैं। भारत एक महान और शक्तिशाली देश है। भारत इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से आगे कहा कि ट्रंप ने तीन भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया और आपने एक ट्वीट तक नहीं किया। आपने एक संदेश तक नहीं दिया। आपने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तक नहीं की। हमें एक शक्तिशाली और बहादुर प्रधानमंत्री की जरूरत है। हमें कमजोर या चुप रहने वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए। आज आपको भारत के लोगों का गुस्सा और उनका दुख ट्रंप को बताना पड़ेगा। साफ-साफ शब्दों में ट्रंप को चेतावनी दे दीजिए कि ट्रंप और अमेरिका को भारत के लोगों से माफी मांगनी पड़ेगी। नहीं तो भारत अमेरिका से बदला लेने में सक्षम है।

टेलीग्राम बंद करने से पेपर लीक नहीं रुकेगा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने नीट परीक्षा को लेकर 22 जून तक टेलीग्राम एप पर पूरे भारत में प्रतिबंध लगाने को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत ही नहीं है। इसलिए इस तरह के बेतुके कदम उठाये जा रहे हैं। सेना के जहाज़ों से पेपर ट्रांसपोर्ट करना, टेलीग्राम बंद करना। क्या इन कदमों से पेपर लीक बंद होंगे? बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का धंधा अरबों का धंधा है। पैसा टॉप तक जाता है। पेपर लीक बंद कर दिए तो एमएलए और एमपी ख़रीदने के पैसे कहाँ से आएंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article