शहर

Nainital Road Accident: नैनीताल में पिकअप वाहन पलटा, एक की मौत; दो अन्य घायल

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 23, 2024, 05:57 PM IST

नैनीताल में एक पिकअप वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Nainital Road Accident: उत्तराखंड में नैनीताल के केव गार्डन में शनिवार को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नैनीताल में सड़क दुर्घटना

दरअसल, नैनीताल के केवी गार्डन में एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार 3 लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में भेजा गया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घर लौट रहा था शख्स

बताया जा रहा है कि अम्तुल पब्लिक स्कूल में मनोज नाम का एक लड़का काम करता था जो स्कूल में ही रहता था। कोविड के समय ही ये स्कूल बंद कर दिया गया था। इतने समय के बाद अब मनोज स्कूल से अपना सामान अपने घर बिजनौर भेज रहा था।

उसका सामान लेकर जा रहा पिकअप वाहन नैनीताल से थोड़ी दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मनोज के एक रिश्तेदार की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान शख्स की मौत

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि केवी गार्डन क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हल्द्वानी के बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

End of Article