टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल हुई शुरू, बैंक ऑफर्स में होगी बड़ी बचत, जानें कीमत और ऑफर्स

Samsung Galaxy S26 FE एक प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन है। इसमें आपको पावरफुल चिपसेट के साथ दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। मल्टी टास्किंग से लेकर गेमिंग तक में यह स्मार्टफोन आपको बढ़िया परफॉर्मेंस देने वाला है।

Image

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की तरफ से इस महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 FE को लॉन्च किया गया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सैमसंग ने अब इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सेल भारतीय बाजार में शुरू हो गई है। बता स्मार्टफोन को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने इस फोन को इसी महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। यह फोन Galaxy S26 सीरीज से थोड़ा नीचे रखा गया है, लेकिन इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

Galaxy S26 FE में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। बता दें कि कंपनी ने इसे Galaxy S26 सीरीज से नीचे रखा है। आइए आपको इसकी कीमत वेरिएंट और फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत

भारत में Samsung Galaxy S26 FE को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसे खरीदने के लिए आपको 79,999 रुपये खर्च करने होंगे। स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट के साथ आता है जिसमें आपको Pistachio, Blueberry और Graphite देखने को मिलेंगे।

Galaxy S26 FE पर डिस्काउंट ऑफर्स

कंपनी ग्राहकों को इस डिवाइस पर कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रही है जिससे आप इसे तगड़े डिस्काउंट के साथ भी खरीद पाएंगे। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिल सकता है। इसके अलावा, चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए जीरो डाउन पेमेंट के साथ 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है।

फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि इन दोनों EMI ऑफर्स के साथ 3,000 रुपये का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस भी मिल रहा है। योग्य एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन की EMI 1,050 रुपये प्रति महीने से शुरू हो सकती है।

Samsung कुछ सेलेक्टेड बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक भी दे रहा है। इसके अलावा 12 महीने की नो-कॉस्ट बैंक EMI का विकल्प है। Samsung के ई-स्टोर से खरीदारी करने पर ग्राहक 18 महीने की बैंक EMI भी चुन सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स

Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसकी ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक जाती है। फोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह Android 17 पर आधारित One UI 9 पर चलता है। Samsung फोन के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको OIS फीचर के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। इसमें आपको 8MP टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलता है जो कि OIS और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Galaxy S26 FE में Gemini Omni फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से फोन की Gallery में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके वीडियो क्लिप बनाई और एडिट की जा सकती हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में डुअल-SIM सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article