बॉलीवुड

'Drishyam 3' को आखिरी वक्त पर Akshaye Khanna ने कहा था अलविदा, डायरेक्टर ने बताई पूरी बात

Abhishek Pathak on Akshaye Khanna Quit Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को अक्षय खन्ना ने तीन दिनों बाद छोड़ दिया था। अब डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने नाराजगी जताई है।

Image

'दृश्यम 3' से अक्षय खन्ना एकदम हो गए थे बाहर (Pic Credit: Instagram)

Abhishek Pathak on Akshaye Khanna Quit Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। यह 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी कड़ी बताई जा रही है। 'दृश्यम 3' की शूटिंग शुरू करते समय मेकर्स को कास्टिंग में बड़ा बदलाव करना पड़ा था। इस मूवी में पहले अक्षय खन्ना नजर आन वाले थे। 'दृश्यम 2' में अपनी दमदार भूमिका से अक्षय खन्ना खूब चर्चा बटोरी थी। अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। बताया कि अचानक हुए इस बदलाव के बावजूद टीम ने शूटिंग को कैसे तय शेड्यूल के मुताबिक आगे बढ़ाया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Fauzi' की रिलीज पर मेकर्स का बड़ा खुलासा, Prabhas के फैन्स को करना होगा इंतजार)

शूटिंग से कुछ दिन पहले अक्षय खन्ना ने छोड़ दी थी फिल्म

'दृश्यम 3' की शूटिंग शुरू होने में महज कुछ दिन बाकी थे तभी अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने की खबरें सामने आई थीं। उस समय टीम एक अहम सीन की शूटिंग की तैयारी कर रही थी, जिसमें अजय देवगन भी शामिल थे। अभिषेक पाठक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि वो अभिनेता के बाहर होने से काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा, 'मैं इसे पैनिक नहीं कहूंगा लेकिन हम खुश नहीं थे। मैंने सोचा कि ये क्या तरीका हुआ?' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan परिवार संग पहुंचे लालबागचा राजा, गौरी और सुहाना के साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद)

अक्षय खन्ना को जयदीप अहलावत ने किया रिप्लेस

अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद मेकर्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि उनकी जगह किस अभिनेता को लिया जाए। इसके बाद उन्होंने जयदीप अहलावत को लेने का निर्णय लिया। हालांकि उन्हें इस मूवी में अक्षय खन्ना वाला किरदार नहीं दिया गया। अभिषेक पाठक ने बताया कि टीम ने जयदीप अहलावत की कास्टिंग के हिसाब से किरदार को दोबारा लिखा और स्क्रिप्ट में भी बदलाव किए। खास बात यह है कि यह पूरा काम करीब 5-6 दिनों में पूरा किया गया। अब फिल्म में अक्षय खन्ना नहीं जयदीप अहलावत को देखा जाएगा।

इस मूवी में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article