शहर

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप, पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे तीन युवक, एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वारदात को अंजाम दिया है।

Image

कालकाजी गैंग रेप आरोपी गिरफ्तार (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Delhi Kalkaji News: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास हुए कथित सामूहिक बलात्कार मामले में एक आरोपी को पुलिस के साथ संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि सोमवार को इस वारदात को अंजाम दिया गया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। मंदिर में दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे पास के पार्क में गए थे। आरोप है कि पार्क में 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक पहुंचे। तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों को धमकाया। फिर आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया।

8:45 बजे पार्क से मिली PCR कॉल

शाम करीब 8:45 बजे पार्क से PCR कॉल मिली। तब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा। POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उसके बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article