पटना

बिहार में इस दिन दस्तक देगा Monsoon, दो दिन बाद प्री-मॉनसून बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल

बिहार में शुक्रवार को पटना समेत कई जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। आज भी कई जिलों में तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। सोमवार तक यहां गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने बिहार में मॉनसून आने की तारीख बता दी है। आइए जानते हैं कि बिहार में मॉनसून कब तक दस्तक देगा।

Image

बिहार में आने वाला है मॉनसून

Monsoon in Bihar: मॉनसून की राह देख रहे लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार में जल्द ही मॉनसून दस्तक देने वाला है। राज्य में प्री-मॉनसून की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने अनुसार बिहार में मंगलवार से प्री-मॉनसून की बारिश हो सकती है। इस दौरान उत्तर बिहार के अधिक हिस्सों में बारिश होगी। वहीं दक्षिण बिहार में भी सामान्य बारिश होगी। प्री-मॉनसून में प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, साथ ही आंधी चलने के भी आसार हैं। लेकिन सोमवार तक लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना होगा। इससे पहले गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

बिहार में डेहरी रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बिहार का सबसे गर्म शहर डेहरी रहा। जहां का तापमान 43.8 डिग्री रहा। शुक्रवार को पटना समेत 27 शहरों के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं 8 जिलों के तापमान में गिरावट भी देखने को मिली। बीते दिन पटना के लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिहार में आज भी तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। रविवार को भी अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। पटना समेत दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी पड़ेगी। साथ ही कुछ जगहों पर लू भी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार तक बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

बिहार में कब आएगा मॉनसून

मौसम विभाग ने बिहार में 15 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई है। उससे पहले प्री-मॉनसून बारिश होने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि मौसम फिलहाल कमजोर स्थिति में है इस कारण अगले सप्ताह में इसका असर बिहार में नहीं दिखेगा। प्रदेश में 15 जून के बाद बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। इससे लोगों को खरीफ की खेती में भी सुविधा मिलेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'