लखनऊ

UP में फिर सताएगी भीषण गर्मी! देशभर का सबसे गर्म शहर रहा झांसी, इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 8 June 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में फिर से भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। 13 जून तक यहां मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

Image

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों आंधी और बारिश के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली थी। साथ ही तापमान में भी करीब 5 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद अब फिर से भंयकर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। साथ ही तापमान में भी शुक्रवार को 4 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई। वहीं रात के तापमान ने भी तेजी दिखाई है और न्यूनतम पारे में भी 4 डिग्री तक का इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में यूपी वाले गर्मी का प्रकोप झेलने के लिए तैयार हो जाएं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक सप्ताह तक गर्मी और लू के हालात बने रहेंगे।

इन जिलों में लू का प्रकोप

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी में 13 जून तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इन दिनों में प्रदेश में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर बांदा, चित्रकूट, कौशांबी,, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के इलाकों के लिए लू का आरेंज जारी किया है। इसके अलावा कई जिलों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, रायबरेली, हाथरस, मैनपुरी और आसपास के क्षेत्र हैं।

झांसी रहा सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को यूपी के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। शुक्रवार को देश भर का सबसे गर्म शहर झांसी दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में प्रयागराज का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, कानपुर का 45.1 डिग्री, आगरा और उरई का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को यूपी मे सबसे गर्म रात भी झांसी में ही रही। यहां न्यूनतम पारा 31.4 डिग्री दर्ज हुआ।

इन शहरों में रहा सबसे अधिक तापमान

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
झांसी45.8
प्रयागराज45.3
कानपुर45.1
आगरा44.4
उरई44.4
वाराणसी44
फतेहपुर43.2
हमीरपुर44.2
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'