पटना

पटना में टोल प्लाजा पर दबंगई, बिना टोल दिए बैरियर तोड़कर निकाली गाड़ियां; CCTV कैमरे में कैद हरकत

बिहार की राजधानी पटना स्थित टोल प्लाजा पर एक पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ी गाड़ियां बिना टोल टैक्स चुकाए बैरियर तोड़ते हुए निकल गईं। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Image

पटना में टोल प्लाजा पर दबंगई

पटना : राजधानी पटना में टोल प्लाजा पर दबंगई का मामला सामने आया है, जहां पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ी गाड़ियां बिना टोल दिए ही जबरन बैरियर तोड़कर पार हो रही है। वहीं, टोल मांगने पर कर्मियों को दी जा रही धमकी। दरअसल, पूरा मामला पटना के NH-30 स्थित दीदारगंज टोल प्लाजा का है, जहां वाहन चालकों की दबंगई देखने को मिली है। बिना टोल दिए ही जबरन बैरियर तोड़कर गाड़ियां आ जा रही है। वहीं, आम लोगों के साथ साथ पोलिटिकल पार्टी की गाड़ियां भी शामिल है। वहीं, जब टोल कर्मी टोल चार्ज मांगते है तो उनको धमकी भी दी जा रही है।

यह घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले को लेकर टोल प्लाजा के मैनेजर ने दीदारगंज थाने में FIR दर्ज करा दी है। वही टोल मैनेजर ने बताया कि ऐसी लगातार घटना से राजस्व को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article