पटना

अनुष्का के भाई के बाद तेजप्रताप के विवाद में कूदे मामा, तेजस्वी की लव मैरिज पर कसा तंज

तेजप्रताप यादव विवाद पर अनुष्का यादव के भाई आकाश के बाद, मामा प्रोफेसर फनी यादव भी विवाद में कूदे। कहा धमकी देकर किसी समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता। हम भी अपनी बात रखने की क्षमता रखते हैं।

Image

अनुष्का के भाई के बाद मामा ने साधा तेजस्वी यादव पर निशाना

बीते कुछ दिनों से तेज प्रताप और अनुष्का यादव की लव स्टोरी सुर्खियों में बनी हुई है, जिससे बिहार में राजनीति गरमाई हुई है। तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लंबे समय से चले आ रहे दोनों के गुपचुप रिश्ते का खुलासा हुआ है। तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की फोटो और वीडियो को देखते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी के निकाल दिया। उनके इस फैसले का समर्थन तेजप्रताप यादव के मामा ने भी किया।

अनुष्का के भाई ने साधा तेजस्वी यादव पर निशाना

तेज प्रताप यादव और अनुष्का की लव स्टोरी का खुलासा होने के बाद अनुष्का के भाई आकाश यादव ने मीडिया को बताया कि उनकी बहन मेंटल ट्रॉमा से गुजर रही है। उन्होंने इसका जिम्मेदार तेजस्वी यादव को ठहराया। आकाश यादव ने मीडिया के सामने कहा कि 'मैं लालू परिवार को सलाह देना चाहता हूं कि मेरी बहन के चरित्र पर जो अनर्गल बयानबाजी हो रही है, वह पूरी तरह गलत है। तेजस्वी यादव से कहना चाहूंगा कि परिवारों की इज्जत को संभालना अब उनकी जिम्मेदारी है।' आकाश ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ' हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन तेजस्वी यादव के पास बहुत कुछ है।' तेजस्वी यादव पर हमले के बाद अनुष्का के भाई आकाश यादव को रालोजपा के नेता पशुपति कुमार पारस ने अपनी पार्टी से बाहर कर दिया।

अनुष्का के मामा ने उठाई आवाज

आकाश यादव के बाद अब अनुष्का यादव के मामा प्रोफेसर फनी यादव ने भी अपनी आवाज उठाते हुए कहा कि लालू परिवार के लोग धमकी देकर सही नहीं कर रहे हैं और वे भी जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता रखते हैं। तेजप्रताप विवाद में तेजस्वी यादव की लव मैरिज को भी निशाना बनाया गया है।

लालू यादव के परिवार में तनाव का माहौल

तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की लव स्टोरी के खुलासे के बाद लालू परिवार में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है। लालू परिवार में ही नहीं बल्कि बिहार की राजनीति में भी उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है। विवाद के चलते परिवार के सदस्यों के बीच दरार और गहरी हो रही है और पार्टी की स्थिति कमजोर हो गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article