पटना

Patna News: पटना के मेडिकल शॉप में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे बदमाश, दुकानदार से की मारपीट

पटना के जक्कनपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मेडिकल दुकान में घुसकर लाठी-डंडे से दुकानदारी की पिटाई कर दी है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Image

पटना में मेडिकल शॉप में मारपीट।

Photo : Times Now Digital

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के एक दुकान में मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जगनपुरा की बताई जा रही है, जहां शुक्रवार रात को कुछ लोग हथियार और लाठी-डंडे लेकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचते हैं और दुकानदार को पीटना शुरू कर देते हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दुकानदार से मारपीट

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि दो से तीन लोग के हाथों में हथियार और लाठी-डंडे हैं, जो मेडिकल स्टोर के अंदर प्रवेश करते हैं और दुकान में मौजूद दुकानदार को पीटना शुरू कर देते हैं। पीटने वालों में सभी नौजवान शामिल हैं। यह मामला लूटपाट की घटना से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं, इस मामले में पुलिस को खबर कर दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article