Patna News: पटना में शनिवार को एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया। साथ ही आसमान छूती आग की लपटें भी उठने लगी। इसके अलावा आग ने अपने आस-पास के कई मकानों को चपेट में ले लिया है।
मौके पर दमकल कर्मी मौजूद
बताया जा रहा है कि यह घटना पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के दीप नगर इलाके की है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
आग लगने के बाद इलाके में दहशत
आग लगने के बाद लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। साथ ही इलाके में भगदड़ की स्थिति बन गई है और लोग अपने घरों से जरूरी सामान लेकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
