पटना

Sasaram: शादी में गई 5 साल की मासूम से रेप, पूरे इलाके में हड़कंप

बिहार के सासाराम में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची एक शादी समारोह में गई थी और कुछ ही देर बाद वहां से गायब हो गई। बाद में वह एक पुराने मकान के बाहर रोते हुए मिली।

Image

सासाराम में मासूम के साथ रेप के बाद हड़कंप

Photo : Twitter

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हिंसा और रेप के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बिहार के सासाराम में पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।

यह घटना कोचस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां बच्ची बुधवार रात एक बारात में गई थी। कुछ ही समय बाद वह शादी समारोह से गायब हो गई और एक घंटे बाद एक पुराने मकान के बाहर रोते हुए मिली। बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी में ले जाया गया और बाद में उसे सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। बच्ची ने घटना के बारे में तो जानकारी दी, लेकिन वह आरोपी को नहीं पहचान पायी। सासाराम के एसपी रौशन कुमार ने मामले की जांच की पुष्टि की है और आरोपी की पहचान के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बच्ची का फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article