पटना

Patna Places: पटना की 5 खूबसूरत जगहें, जहां जाकर मिलेगा सुकून

अगर आप भी पटना घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की ये जगहें आपके घूमने के लिए बेस्ट होंगी। यहां आपको महावीर मंदिर, मरीन ड्राइव पटना सहित कई और भी शानदार जगहें घूमने को मिलेंगी। आइए जानते हैं पटना के इन जगहों की खासियत।

Image

पटना प्लेसेज

Photo : Twitter

पटना बिहार में स्थित एक ऐसा शहर है जहां घूमने के लिए कई ऐतिहासिक और सुंदर जगहें हैं। इसलिए ही इसे ऐतिहासिक नगर के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी पटना घूमने का प्लान बना रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि यहां की कौन-सी जगहें बेस्ट हैं।

महावीर मंदिर

इसमें सबसे पहला नाम आता है महावीर मंदिर का। यह एक पवित्र और धार्मिक जगह हैं। अगर आप पटना किसी धार्मिक जगह जाने का प्लान बना रही हैं तो इस मंदिर में जरूर जाएं। महावीर मंदिर, भगवान हनुमान को समर्पित मंदिर है। यहां बजरंगबली के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

NIT घाट पटना

अगर आप गंगा का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए ये बेस्ट जगह होगी। यहां हरिद्वार की तरह हर शाम को आरती का आयोजन किया जाता है। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह जगह बेस्ट है।

पटना चिड़ियाघर

अगर आप अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं तो इससे बेस्ट जगह आपको यहां नहीं मिलेगी। यहां आपको रॉयल बंगाल टाइगर, व्हाइट टाइगर, ब्लैक बीयर, जिराफ जैसे जानवर देखने को मिलेंगे। बच्चों के लिए यह जगह बेस्ट है।

मरीन ड्राइव पटना

मरीन ड्राइव के नाम से आपको मुंबई की याद आती होगी। लेकिन पटना में भी एक मरीन ड्राइव है। अगर आपका बीच पर जाने का मन है तो यहां जाएं। यहां सनसेट का नजारा बहुत ही खास है। जो जब भी पटना जाएं यहां के मरीन ड्राइव का आनंद जरूर लें।

बुद्ध स्मृति पार्क पटना

आप यहां बुद्ध स्मृति पार्क भी जा सकते हैं। यह 22 एकड़ जमीन पर फैला स्मृति पार्क है। आपको बता दें कि पर गौतम बुद्ध का 'अस्थि कलश' रखा गया है। लोग यहां दूर-दूर से घूमने आते हैं। यह जगह फैमिल के साथ घूमने के लिए बेस्ट है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article