पटना

Patna Aerobatic Show: आसमान में गूजेंगी विमानों की आवाज, शौर्य दिवस पर Air Force दिखाएगी करतब; CM भी होंगे शामिल

Patna Air Force : बिहार की राजधानी पटना में 22 और 23 अप्रैल को इंडियन एयरफोर्स एयर शो का आयोजन कर रही है। जेपी गंगा पथ पर एयरक्राफ्ट और आसमानी करतब के शौकीनों के लिए भारतीय जवान कलाबाजियां दिखाते नजर आएंगे।

Image

पटना एयरोबेटिक शो (फाइल फोटो)

Patna Air Force : पटनावासियों के 2 दिन रोमांच से भरे रहेंगे। 22 और 23 अप्रैल को भारतीय वायुसेना का सूर्य किरण एयरोबैटिक शो जेपी गंगा पथ पर आयोजित होगा, आसमान में पहली बार वायु सेना एयरक्राफ्ट करतब दिखाने जा रही है। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं, जिसमें मंच और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम को शानदार बनाने के उद्येश्य से लाउड स्पीकर लगाए जा रहे हैं, ताकि एयरोबैटिक शो की कमेंट्री लोगों तक आसानी से पहुंच सके। यह कार्यक्रम शौर्य दिवस के मौके पर 1857 के वीर शहीदों को समर्पित होगा। जानकारी के मुताबिक, 22 अप्रैल को 5000 बच्चे अपने अभिभावकों के साथ भाग लेंगे। एयर शो में 9 अत्याधुनिक हॉक-132 विमान अद्भुत एरोबेटिक करतब दिखाएंगे।

कार्यक्रम शेड्यूल

मुख्य मंच का निर्माण सभ्यता द्वार के सामने किया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार सहित विशिष्ट लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक, 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक फूल ड्रेस रिहर्सल होगा और 23 अप्रैल को भी 10 बजे से 11 बजे तक एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में राष्ट्रभक्ति, शौर्य और विज्ञान का संगम देखने को मिलेगा। स्कूली बच्चों को सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया है।

सूर्य किरण का हॉक जेट्स हल्का और सुपरमध्यम वर्ग का जेट है, जो एयरोबेटिक्स शो के लिए डिजाइन किया गया है। इस शो में कॉकपिट ट्रेनर एयरक्राफ्ट एचएएल एचजेटी-16 का उपयोग होगा। एयर शो का मुख्य आकर्षण हॉक जेट्स का प्रदर्शन होगा, जो विशेष रूप से एयरोबेटिक्स के लिए डिजाइन किए गए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article