पटना

Patna Crime: महिला ने अपने ही पति को जान से मारने के लिए दी थी 10 लाख की सुपारी, शूटरों ने कोर्ट में सरेंडर किया

बिहार की राजधानी पटना में 6 जुलाई को हुए अजीत कुमार हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस पहले ही इस मामले में खुलासा कर चुकी है कि संपत्ति विवाद के चलते मृतक की पत्नी ने ही उसकी हत्या के लिए सुपारी दी थी।

Image

भाड़े के शूटरों ने कोर्ट में किया सरेंडर (फोटो - AI Image)

बिहार की राजधानी पटना में हुई हत्या के एक मामले में दो शूटरों ने कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 6 जुलाई को हुई इस हत्या के मामले का जब पुलिस ने जो खुलासा किया है, तो हर किसी के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। पुलिस के इस खुलासे और दो गिरफ्तारियों के बाद शूटरों ने सरेंडर किया।

यहां 6 जुलाई 2025 को एक स्कूल संचालिका रिता सिन्हा के पति अजीत कुमार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इन दोनों शूटरों को रिमांड में लेकर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए पूछताछ करने का निर्णय लिया है।

पुलिस को अपनी जांच के दौरान पता चला कि अजीत कुमार की पत्नी, स्कूल संचालिका रीता सिन्हा ने ही अपनी पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस पहले ही रीता सिन्हा और उसके ड्राइवर मंसू को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, इसी बीच रौशन कुमार और विजेंद्र कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी कि हत्या संपति विवाद को लेकर हुई थी। संपति विवाद के चलते ही रीता ने अपने पति को मारने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article