पटना

बिहार में 27 अप्रैल की मियाद से पहले ही लौटे अल्पकालिक वीजा पर आए सभी पाकिस्तानी

बिहार सरकार ने शनिवार को घोषणा कहा कि हाल ही में राज्य में अल्पकालिक वीजा पर आए सभी पाकिस्तानी नागरिक 27 अप्रैल की निर्धारित समय सीमा से पहले ही वापस लौट चुके हैं।

Image

बिहार में मियाद से पहले ही लौटे अल्पकालिक वीजा पर आए पाकिस्तानी

Photo : iStock

राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा वीजा और पर्यटन वीजा पर आए 19 पाकिस्तानी नागरिक 25 अप्रैल या उससे पहले राज्य छोड़ चुके हैं। ये आंकड़े उन पाकिस्तानी नागरिकों से जुड़े हैं जो जनवरी 2025 के बाद विभिन्न प्रकार के वीजा पर बिहार आए थे। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी के मुताबिक, जिलों से मिली सूचना के आधार पर अब कोई भी पाकिस्तानी नागरिक राज्य में नहीं है जो लौटने वाला हो। वर्तमान में केवल वे पाकिस्तानी नागरिक ही बिहार में मौजूद हैं जो चिकित्सा वीजा और दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) पर आए हैं। चिकित्सा वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा केवल 29 अप्रैल तक मान्य रहेगा।

पटना में पाकिस्तानी महिलाएं

पटना पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर दावा किया, पटना में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिक महिलाएं हैं। 24 महिला पाकिस्तानी नागरिक एलटीवी पर रह रही हैं, जबकि तीन ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए अपने पासपोर्ट जमा करा दिए हैं। पटना पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है,जि सके खिलाफ यहां मुकदमा चल रहा है।

चिकित्सा वीजा 29 अप्रैल तक वैध

केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक, भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा अल्पकालिक वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी चिकित्सा वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे। अभी बिहार में वो ही पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं जो चिकित्सा वीजा और दीर्घकालिक वीजा पर आए हैं।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article