Salman Khan Open Up On His Bioic: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं, जिसका बीते दिन ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर दर्शकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर है। खबरों की मानें तो फिल्म 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। लेकिन इन सबके अलावा सलमान खान की बायोपिक भी अब चर्चा में आ गई है। दरअसल, 'मातृभूमि' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान से उनके बायोपिक के बारे में सवाल किया गया। लेकिन भाईजान ने इस मामले पर ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana पर आया Salman Khan का रिएक्शन, VFX और बजट पर बोले- ये सही नहीं...
इस फिल्म से होगा 'मातृभूमि' का क्लैश
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) 4 दिसंबर को रिलीज होगी। लेकिन इसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ऐसे में दोनों ही मूवीज का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है। हालांकि ये देखना दिलचस्प रहेगा कि श्रद्धा कपूर और सलमान खान एक-दूजे को कैसी टक्कर देते हैं।
