पटना

श्रावणी मेला में देवघर जाना बना चुनौती; राजगीर-हावड़ा में सेवा ठप, श्रद्धालुओं ने उठाई विशेष ट्रेन की मांग

श्रावणी मेला के अवसर पर नालंदा के श्रद्धालुओं ने देवघर के लिए विशेष ट्रेन की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि राज्य के अन्य शहरों से 44 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन नालंदा को बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को समय और पैसे दोनों की भारी क्षति उठानी पड़ रही है।

Image

देवघर के लिए विशेष ट्रेन की मांग (Photo: Canva)

Shravani Mela Special Train: नालंदा के शिवभक्तों ने श्रावणी मेला के अवसर पर देवघर के लिए विशेष ट्रेन की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार को पत्र लिखकर आग्रह किया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार बिहार के विभिन्न शहरों से कुल 44 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन नालंदा से एक भी ट्रेन की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे उन्हें बख्तियारपुर या गया जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है।

श्रावणी मेला झारखंड के देवघर और बिहार के सुल्तानगंज में हर वर्ष आयोजित होने वाला एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। रेलवे ने इस बार पटना, गया, जयनगर, रक्सौल, सरायगढ़, नवादा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों से विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है, लेकिन नालंदा को फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं में गहरी नाराज़गी है।

शोधार्थी विकास आनंद और उनकी टीम ने बताया कि पहले राजगीर-हावड़ा फास्ट पैसेंजर ट्रेन इस मार्ग पर एकमात्र सीधा और सुगम विकल्प हुआ करती थी, लेकिन उसके बंद हो जाने के बाद नालंदा से देवघर और सुल्तानगंज जैसे धार्मिक स्थलों तक सीधी रेल सेवा पूरी तरह समाप्त हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे रेलवे अधिकारियों से बात कर नालंदा से कम से कम एक विशेष ट्रेन श्रावणी मेला के लिए चलवाने की पहल करें।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article