पटना

Ram Navami पर तड़के 2:15 बजे खुलेगा महावीर मंदिर, आज शाम से पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव

Ram Navami 2024: रामनवमी के दिन महावीर मंदिर में तड़के 2:15 बजे ही भक्तों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। भक्तों की सुविधा के लिए आज शाम से पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

Image

पटना का महावीर मंदिर

Ram Navami 2024: पटना में रामनवमी के अवसर पर महावीर मंदिर बुधवार तड़के 2:15 बजे खुल जाएगा और भक्तों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। रामनवमी के दिन मंदिर में करीब चार लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर में जाने के लिए वीर कुंवर सिंह पार्क में प्रवेश की व्यवस्था की गई है और श्रद्धालुओं के लिए पंडाल बनाए गए हैं। रामनवमी के दिन महावीर मंदिर के गर्मगृह में विराजमान हनुमानजी और राम दरबार की जागरण आरती तड़के 2 बजे होगी। श्रद्धालु सुबह 2:15 बजे से मंदिर में प्रसाद चढ़ा सकेंगे। बुधवार को प्रसाद चढ़ाने वाले भक्तों को लाइन लगाकर मंदिर के उत्तरी प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर में आना होगा। वहीं बिना प्रसाद वाले भक्त पूर्वी द्वार से सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आ सकेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रामनवमी के मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महावीर मंदिर से जुड़े मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंगलवार यानी आज शाम से बुधवार रात 11 बजे तक पटना के कई रास्तों पर वाहनों के जाने पर रोक रहेगी और कई जगह रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। एसएसपी राजीव मिश्रा के अनुसार रामनवमी पर महावीर मंदिर, पटना जंक्शन गोलंबर से लेकर आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार की रात 9 बजे से बुधवार तक पुलिस बल दो शिफ्टों में तैनात की गई है। रामनवमी के अवसर पर 51 जुलूसों को लाइसेंस दिया गया है। बुधवार की शाम को पूरे शहर में डाकबंगला गोलंबर तक जुलूस आएंगे। वहीं जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा होते हुए जाने वाले जुलूस को स्वामीनंदन तिराहे से एसपी वर्मा रोड की ओर जाना होगा।

इन रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

  • रामनवमी के अवसर पर डाकबंगला चौराहे से पटना जंक्शन के बीच वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
  • आर ब्लॉक से जीपीओ गोलंबर और पटना जंक्शन के बीच भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
  • वीरचंद्र पटेल से अदालतगंज रोड पर भी वाहनों के आने पर रोक रहेगी।
  • मंगलवार शाम से महावीर मंदिर के पास वीणा सिनेमा तक वाहन नहीं चलेंगे।
  • बुद्धमार्ग फ्लाईओवर के नीचे वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
  • अदालतगंज रोड पर पूरब से पश्चिम की ओर जाने वाला ट्रैफिक वन-वे रखा गया है।
  • गोरियाटोली और करविगहिया से पटना जंक्शन आने वाले वाहनों को जमाल रोड से यू-टर्न लेकर वापस जाना होगा।
  • एग्जीबिशन रोड से गोरियाटोली तक वाहनों के जाने की अनुमति होगी, लेकिन जमाल रोड दक्षिण से वाहन यू-टर्न लेंगे।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान