शहर

Delhi Amritsar Katra Expressway: जानिए एक्सप्रेसवे से जुड़ी 10 बड़ी बातें, ये नहीं जाना तो क्या जाना

दिल्ली से अमृतसर और कटरा के लिए बन रहे एक्सप्रेसवे के अगले साल यानी 2025 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद दिल्ली और कटरा की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी हो जाएगी। जानिए इस एक्सप्रेसवे की 10 बड़ी बातें -

Image

एक्सप्रेसवे की 10 बड़ी बातें

Photo : Twitter

Delhi Amritsar Katra Expressway: दिल्ली से अमृतसर और कटरा के बीच बन रहा एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम चल रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन (Religious Tourism) को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह एक्सप्रेसवे देश की राजधानी दिल्ली को कटरा और अमृतसर से जोड़ने के लिए बन रहा है।

माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शनों के लिए जाने वाले तीर्थयात्री और स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में अरदास लगाने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से बड़ा लाभ होगा। चलिए इस एक्सप्रेसवे से जुड़ी 10 बड़ी बातें जानते हैं।

Delhi Amritsar Katra Expressway की 10 बड़ी बातें

  1. Delhi Amritsar Katra Expresswayके लिए दिल्ली भले दूर हो, लेकिन यह अमृतसर को कटरा-वैष्णोदेवी से जल्द ही जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से दिल्ली और जम्मू के बीच की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
  2. दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे बनने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब में इंडस्ट्रियल व इकोनॉमिक हब के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
  3. Delhi Amritsar Katra Expressway बन जाने के बाद लोग रेल और हवाई मार्ग की बजाय सड़क से वैष्णोदेवी और अमृतसर जाना पसंद करेंगे। (ये भी पढ़ें - बेटे के चुनाव प्रचार के लिए समोसा तलने लगे हरीश रावत, बोले जो खाएगा वो पछताएगा...)
  4. दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे इस क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है और इसके खुलने से उत्तर भारत में अपनी तरह का यह अनोखा एक्सप्रेसवे होगा।
  5. दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की कूल लंबाई 670 किमी होगी। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-अमृतसर के बीच की दूरी मौजूदा 485 किमी से घटकर 405 किमी रह जाएगी। यह दूरी 8 की बजाय सिर्फ 4 घंटे में ही तय हो जाएगी।
  6. Delhi Amritsar Katra Expressway, एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जिसे बहादुरगढ़ बाईपास (Bahadurgarh Bypass) से भी जोड़ा जाएगा।
  7. इस एक्सप्रेसवे की घोषणा 2016 में हुई थी, साल 2019 में DPR तैयार की गई और फिर 2020 में जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हुआ था।
  8. अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एक्सप्रेसवे की नींव रखी थी। इस एक्सप्रेसवे वे साल 2025 के अंत तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। एक्सप्रेवे को केंद्र सरकार की भारत माला परियोजना के तहत बनाया जा रहा है।
  9. Delhi Amritsar Katra Expressway बनने से जीटी रोड पर भीड़ कम हो जाएगी। नकोदर के पास यह एक्सप्रेसवे दो हिस्सों में बंट जाएगा। इसका एक हिस्सा गोइंदवाला साहिब, सुल्तानपुर लोधी, तरन तारण, खडूर साहिब होते हुए अमृतसर जाएगा, जबकि दूसरा हिस्सा कठुआ, जम्मू होते हुए कटरा तक जाएगा।
  10. दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे करतारपुर कॉरिडोर और डेरा बाबा नानक भी इस एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे।
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का मैप
Delhi Amritsar Katra Expressway Map

Delhi Amritsar Katra Expressway Map

बता दें कि देशभर में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है। एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य को जोड़ने के लिए कई एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। जिन दो शहरों के बीच कभी सफर करने में डर लगता था और 15-20 घंटे लगते थे, वहां अब दूरियां सिमट गई हैं और समय भी सिर्फ 6-8 घंटे लग रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार तेजी से काम कर रही है। शहरों को सेमीहाइस्पीड ट्रेन से भी जोड़ा जा रहा है, जिसमें वंदे भारत और नमो भारत ट्रेनें अहम भूमिका निभा रही हैं।

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली, अमृतसर और कटरा ही नहीं, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जिंद, करनाल, कैथल, पटियाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, तरन तारण, गुरदासपुर, कठुआ और सांबा के लोगों को भी बड़ा फायदा होगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article