पटना

Bihar के रक्सौल बॉर्डर से भारतीय गाड़ियों के नेपाल में एंट्री पर लगा बैन, जानिए वजह और जाने का तरीका

लोकसभा चुनाव के छठें चरण के मतदान के कारण बिहार के रक्सौल में भारत-नेपाल बॉर्डर को कुछ घंटों के लिए सील किया गया है। मतदान के बाद यह बॉर्डर खोल दिया जाएगा। इसे सुरक्षा की दृष्टि से सील किया गया है।

Image

भारत-नेपाल बॉर्डर सील (फोटो साभार - PTI)

India Nepal Border: बिहार के रक्सौल स्थित भारत-नेपाल बॉर्डर को कुछ घंटों के लिए सील किया गया है। आज शाम छह बजे तक इस बॉर्डर से आवाजाही बंद की गई है। जिसके बाद इसे फिर से खोल दिया जाएगा। दरअसल लोकसभा चुनाव के कारण बिहार के रक्सौल बॉर्डर को बंद किया गया है। आज सीमवर्ती क्षेत्र में होने वाली वोटिंग को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से इस बॉर्डर को चुनाव के दिन आवागमन के लिए सील किया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य इमरजेंसी सेवाएं चालू रहने वाली है।

इस वजह से सील है बॉर्डर

लोकसभा चुनाव के छठें चरण का मतदान 25 मई को हो रहा है। जिसके कारण रक्सौल स्थित भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटों के लिए बंद किया गया है। यह बॉर्डर बुधवार 22 मई को शाम 6 बजे से 25 मई शाम 6 बजे तक सील किया गया है। कस्टम विभाग ने चुनाव आयोग के निर्देश पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए बैरियर गिराकर बॉर्डर को सील कर दिया है। आज मतदान होने के बाद यह बॉर्डर फिर से खोल दिया जाएगा।

सीमा क्षेत्र में हो रही गश्ती

इंडो-नेपाल बॉर्डर सील को लेकर नेपाल पुलिस अधिकारी बालकृष्ण ने कहा कि ''भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।'' वहीं बिहार के बगहा के एसपी सुशांत सरोज ने कहा कि इस बॉर्डर को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है। सीमा क्षेत्र में लगातार गश्त हो रही है। बिहार-यूपी बॉर्डर पर भी पुलिस तैनात है और वाहनों की जांच की जा रही है, साथ ही आने जाने वाले लोगों की भी तलाशी ली जा रही है। वोटिंग खत्म होते ही यह बॉर्डर खोल दिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान