जयपुर

Jaipur में सुरक्षाकर्मी की हत्या, हमलावरों ने ऐसे उतारा मौत के घाट

राजस्थान की राजधानी में एक सुरक्षाकर्मी की हत्या कर दी गई। मृतक के सिर समेत शरीर में कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं।

Image

जयपुर में सुरक्षाकर्मी की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जयपुर: बगरू थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोदाम के सुरक्षाकर्मी की कथित तौर पर हत्या कर दी। सहायक पुलिस आयुक्त (बगरू) अमीर हसन ने बताया कि दूदू कस्बे का गणेश गुर्जर (27) एक गोदाम में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करता था, उसका शव शनिवार सुबह मिला और सिर पर चोट के निशान पाये गये।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बगरू थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर किसी अन्य इरादे से आए होंगे, जिसका सुरक्षाकर्मी ने विरोध किया होगा। लिहाजा, हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया होगा। हालांकि, हत्या क्यों की गई इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article