पटना

Rohtas News: दिनदहाड़े पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को गोली मार किया सुसाइड

Rohtas Crime News: बिहार के रोहतास जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

रोहतास में दिनदहाड़े पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड

Photo : iStock

Rohtas Crime News: बिहार से रोहतास जिले से हत्या और आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के सासाराम के नटवार थाना क्षेत्र के सरावं गांव की है।

पत्नी की हत्या के बाद ली खुद की जान

पुलिस ने मृतक महिला की पहचान पूनम देवी और उसके पति की पहचान सुगंध कुमार सिंह के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि युवक ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन यह पता नहीं लग पाया है कि मृतक ने इस घटना को अंजाम किस वजह से दिया था। आस पास के लोगों के साथ परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

हत्या और आत्महत्या का मामला

हत्या और आत्महत्या की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसके पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ताकि भविष्य में होने वाली इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article