शहर

Kolkata News: दुर्गा पूजा पंडाल में ASI की शर्मनाक हरकत, महिला वॉलंटियर्स को गलत तरीके से कर रहा था टच, हुई गिरफ्तारी

Kolkata News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां नारी की पूजा होनी चाहिए, वहीं रक्षक कहलाने वाला पुलिसकर्मी ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता कैमरे में कैद हो गया।

Image

दुर्गा पूजा पंडाल में पुलिस की शर्मनाक हरकत (फोटो साभार- TNN)

Kolkata News: देशभर में इस समय दुर्गा पूजा की धूम है। नवरात्रि के इस पावन मौके पर जहां हर तरफ मां दुर्गा की आराधना हो रही है और कन्या पूजन कर नारी शक्ति को नमन किया जा रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां नारी की पूजा होनी चाहिए, वहीं रक्षक कहलाने वाला पुलिसकर्मी ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता कैमरे में कैद हो गया।

लेडी वॉलंटियर को गलत तरीके से छूता दिखा ASI

मामला कोलकाता के प्रसिद्ध सुरुची संघ दुर्गा पूजा पंडाल का है। यहां ड्यूटी पर तैनात एक हथियारबंद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को लेडी वॉलंटियर के साथ गलत तरीके से पेश आते और उन्हें इनअप्रोप्रिएटली टच करते देखा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पंडाल में कुर्सी पर बैठी महिला वॉलंटियर्स के कंधे पर ASI हाथ रखकर गलत तरीके से छू रहा है।

ASI की हुई गिरफ्तारी

घटना का संज्ञान लेते हुए कोलकाता पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। आरोपी ASI को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, दुर्गा पूजा पंडाल में हुई इस शर्मनाक हरकत ने पूरे आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जहां त्योहार में लड़कियों को देवी के रूप में पूजा जाता है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी का ही इस तरह महिलाओं को गलत तरीके से छूना बेहद निंदनीय है।

चर्चा में सुरुची संघ का दुर्गा पूजा पंडाल

गौरतलब है कि सुरुची संघ का दुर्गा पूजा पंडाल इस बार खास चर्चा में है। इस पंडाल ने इस साल जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती को थीम बनाया है। पंडाल की सजावट के जरिए उनके जीवन और विरासत को दर्शाया गया है। सुरुची संघ के सचिव सौरव सिकदर ने बताया, "इस साल हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहे हैं। वह एक महान नेता थे, और उनके योगदान के बिना पश्चिम बंगाल शायद भारत का हिस्सा नहीं रहता।"

उन्होंने दुर्गा पूजा के सांस्कृतिक महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, "दुर्गा पूजा, सनातनियों का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे यहां भव्य पैमाने पर मनाया जाता है।" यह थीम वाला पंडाल उत्सव के साथ-साथ मुखर्जी की ऐतिहासिक और राजनीतिक विरासत से लोगों को रूबरू करा रहा है।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article