आगरा

Agra: बदलेगा फतेहाबाद और बादशाही बाग का नाम, CM को प्रस्ताव भेजने की तैयारी

आगरा जिला पंचायत ने फतेहाबाद कस्बे और उसके बादशाही बाग इलाके के नाम बदलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। अब इसे राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है। प्रस्ताव में इन नामों को गुलामी का प्रतीक बताया गया और नए नाम सुझाए गए हैं।

Image

फतेहाबाद कस्बे और उसके बादशाही बाग इलाके के नाम बदलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के दो इलाकों का नाम बदलने का प्रस्ताव अब राज्य सरकार को भेजने की तैयारी चल रही है। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक आगरा जिला पंचायत ने फतेहाबाद कस्बे और उसके एक इलाके बादशाही बाग का नाम बदलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।

सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने यह प्रस्ताव पेश किया और इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब इसे मंजूरी के लिए योगी सरकार को भेज दिया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्तमान नाम गुलामी का प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें बदला जाना चाहिए।

प्रस्ताव के अनुसार, फतेहाबाद कस्बे का नाम पहले समुगढ़ हुआ करता था, जिसे बाद में बदलकर फतेहाबाद किया गया। अब सुझाव दिया गया है कि इसका नाम सिंदूरपुरम रखा जाए। वहीं, कस्बे के बादशाही बाग इलाके का नाम बदलकर ब्रह्मपुरम रखने की सिफारिश की गई है। प्रस्ताव में यह भी उल्लेख है कि ब्रह्मपुरम नाम ब्रह्मोस मिसाइल और भगवान ब्रह्मा से प्रेरित होकर चुना गया है।

अब यह प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक रूप से नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article