पटना

रोहतास में सनसनीखेज मामला; युवा JDU नेता के पिता की बेरहमी से हत्या, जमीन विवाद की आशंका

रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। अमरा गांव की एक गोशाला में युवा जदयू नेता के पिता की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शुरुआती जांच में रंजिश या जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है।

Image

युवा JDU नेता के पिता की हत्या का मामला

Photo : Times Now Digital

JDU Leader Father Murder: रोहतास जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। तिलौथू थाना क्षेत्र के अमरा गांव में युवा जदयू नेता के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह दिल दहला देने वाली वारदात गांव स्थित एक गोशाला में घटी, जहां धारदार हथियार से उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतक जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के पिता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे आपसी रंजिश या जमीन विवाद की आशंका बताई जा रही है। ऐसे में फिलहाल पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article