पटना

बिहार में डॉक्टरों की लापरवाही, शव की आंख गायब; अस्पताल ने चूहों को ठहराया दोषी

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और मौत के कुछ घंटे बाद ही शव की आंख गायब थी। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि शव की आंख चूहे कुतर गए होंगे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में गोली लगने से घायल एक व्यक्ति की सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के कुछ घंटों बाद उसकी एक आंख गायब पाई गई। डॉक्टरों ने आंख कुतरने के लिए चूहों को दोषी ठहराया है, तो वहीं मृतक के परिवार के सदस्यों ने मामले में गड़बड़ी की आशंका जताई है। हालांकि, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच करते हुए रविवार शाम को लापरवाही के आरोप में दो नर्सों को निलंबित कर दिया।

इलाज के दौरान हुई थी शख्स की मौत

बता दें कि अज्ञात हमलावरों ने 15 नवंबर को फंटूश कुमार को गोली मार दी थी, जिसके बाद उसे पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसने शुक्रवार रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने घटना के बाद लापरवाही के आरोप में दो नर्सों को निलंबित कर दिया है।

उच्च स्तरीय जांच का भरोसा

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा, “मामले की जांच उच्च स्तरीय समिति और पुलिस द्वारा की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच के आधार पर विभाग ने दो नर्सों को निलंबित करने का आदेश दिया है। ये नर्सें कथित घटना के समय ड्यूटी पर थीं। नर्सों की ओर से लापरवाही के कारण निलंबन का आदेश दिया गया है।”

मंत्री ने हालांकि नर्सों द्वारा कथित तौर पर की गई लापरवाही की प्रकृति के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया और कहा कि मेडिकल टीम और पुलिस द्वारा जांच पूरी होने दीजिए। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article