B-Hub In Patna: शहर स्थित मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स में बी-हब बन चुका है। कॉम्प्लेक्स के ए ब्लॉक की 5वीं मंजिल पर शानदार ऑफिस बनाया गया है। इसका उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा। उद्योग विभाग ने बी-हब बनवाया है। चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान (सीआईएमपी) को स्टार्टअप को तकनीकी, प्रबंधन रूप से मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीआईएमपी में बिजनेस एंड इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन के सीईओ कुमुद कुमार का कहना है कि यहां दो जनवरी से स्टार्टअप इंटरप्रेन्योर काम कर रहे हैं।
यह एक और बी ब्लॉक में बनाया गया है। ए ब्लॉक में 109 और बी ब्लॉक में 73 लोग बैठ सकते हैं। इंटरप्रेन्योर अपनी व्यावसायिक क्षमता के अनुसार सीट खरीद सकते हैं। इस जगह अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े इंटरप्रेन्योर काम कर रहे हैं। दो ब्लॉक को मिलाकर 185 सीटें बुक भी हो गईं हैं।
