Patna News:भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में रहने वाली प्रीति साहू के लिए एक्टर सोनू सूद मसीहा बन गए हैं। प्रीति का पूरा परिवार आजीवन सोनू सूद का ऋणी रहेगा। महिला और उसका परिवार एक्टर का आभार जता रहा है। दरअसल, प्रीति साहू गरीबी की वजह से अपना इलाज नहीं करवा पा रही थी। फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। सोनू ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल प्रीति का इलाज कराने को लेकर ट्वीट किया।
एक्टर ने राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित मेडिवर्सल अस्पताल में बात की। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने प्रीति साहू को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर लिया।। यहां डॉक्टरों ने प्रीति के लीवर में संक्रमण का इलाज किया। अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह अपने घर चली गई।
पेट में रहता था तेज दर्दप्रीति साहू के परिवार वालों का कहना है कि लीवर में संक्रमण की वजह से प्रीति के पेट में बहुत तेज दर्द रहता था। अक्सर वह बेहोश हो जाया करती थी। परिवार वालों बहुत कोशिश के बाद भी इतना पैसा इकट्ठा नहीं कर पा रहे थे कि उसका इलाज करवा सके। तब प्रीति ने एक्टर से मदद की गुहार लगाई और उनकी मदद से उसका सफल ऑपरेशन हुआ।
