पटना

Bihar Weather Forecast: बिहार को गर्मी से राहत! आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री

Bihar Weather Today: बिहार में अप्रैल माह में शुरू हुई गर्मी ने लगातार लोगों पर कहर बरसा रखा है। गर्मी और हीटवेव का सितम झेल रहे लोग राहत पाने के लिए मॉनसून के इंतजार में हैं। विभाग के अनुसार अब बिहार के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम में बदलाव हो रहे हैं, बिहार में जल्दी राहत की बारिश होने वाली है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव होना शुरू हो गया है। अप्रैल माह से ही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। राजधानी पटना समेत बिहार में प्रचंड गर्मी और हीटस्ट्रोक से कई लोगों की जान भी गई है। लू के तांडव से परेशान लोग लगातार बढ़ते तापमान की मार झेल रहे हैं। उमस और झुलसा देने वाली गर्मी से दिन- रात जूझ रहे लोगों को अब बस मॉनसून का इंतजार है। मॉनसून से पहले बिहार में गर्मी अपने चरम पर है। लेकिन, अब जल्दी ही बिहार में राहत की बारिश होने वाली है। विभाग ने कई जगहों पर मॉनसून की जल्द दस्तक देने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले 48 से 72 घंटे में मॉनसून की एंट्री होने वाली है।

बिहार को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

विभाग के अनुसार कई जगहों में बारिश शुरू हो गई है। बदलते मौसम से गर्मी में तप रहे लोगों को अब जल्द राहत मिलेगी। कई जगहों में बारिश शुरू हो गई है,लेकिन बिहार के अगर दक्षिण इलाकों में हीटवेव और गार्मी का कहर झेल रहे लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है। लेकिन अब मौसम विभाग ने बिहार के सभी जगहों पर 22 जून से आंधी-बारिश की उम्मीद जताई है। कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश के भी आसार हैं। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

विभाग के अनुसार आज यानी 20 जून को बिहार में बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगुसराय, पटना, अरवल जहानाबाद और नालंदा में आज भी गर्मी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई जिलों में हीटवेव को लेकर चेतावनी भी दी गई है। इन जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40°C से लेकर 42°C तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मौनसून की एंट्री के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं बिहार में मॉनसून की एंट्री 22 जून की होने की संभावना है।

इन जिलों में आज बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका औऱ जमुई को छोड़कर बाकि के जिलों में आज हल्दी बारिश हो सकती है। वहीं व्रजपात और मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी होगी। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे से हवा भी चल सकती है। 19 जून को 13 जिलों में भारी हीटवेव दर्ज किया है जिनमें गोपालगंज और शेखपुरा में सबसे ज्यादा गर्मी रही। 19 जून को औरंगाबाद का तापमान 42.8°C रहा।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

आज 19 जून बारिश की स्थित बनी रही। जिसे देखते हुई येलो अलर्ट जारी किया गया। जल्दी पूरे बिहार में बारिश होगी। तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में सहित कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। इन जगहों पर आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी।

देरी से होगी मॉनसून की एंट्री

बिहार में मॉनसून की एंट्री 3 से 4 दिनों के लिए और आगे बढ़ गया है। जिस वजह से बिहार के करीब 20 जिलों में हीटवेव से लोग परेशान हैं। आज मौसम का हाल देखते हैं हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी में गर्व हवाएं चलेंगी। आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में सहित कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। इन जगहों पर आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

22 जून तक मॉनसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून समय पर पहुंच जाता है। वहीं साल 2019 में मानसून दस्तक देरी से 21 जून को पहुंचा था। इस साल विहार में मॉनसून की दस्तक के बाद औसत से 34% ज्यादा बारिश यानी लगभग 1363 एमएम बारिश होने की संभावना है। जब उस साल मॉनसून की देर से बारिश हुई थी तो बिहार में बहुत अधिक बारिश हुई थी और कई इलाके डूब गए थे। इसके बाद बिहार में साल 2020 से 2023 तक मानसून ने यहां एक बार 12 जून और इसके अलाव तीन बार 13 जून को बिहार पहुंच गया था। विभाग के मुताबिक इस बार बिहार में मॉनसून देरी से दस्तक तो दे रही हैं, लेकिन, ला नीना के प्रभाव से इस बार बारिश अधिक होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार इस बार 22 जून तक मॉनसून की एंट्री की संभावना है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article