LIVE

Heat Wave Updates: दिल्ली में धूल भरी आंधी की संभावना, गाजियाबाद में जारी लू का येलो अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Jun 20, 2024, 18:47 IST
Heat Wave Updates: दिल्ली में धूल भरी आंधी की संभावना, गाजियाबाद में जारी लू का येलो अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Heat Wave Updates: दिल्ली में धूल भरी आंधी की संभावना, गाजियाबाद में जारी लू का येलो अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Heat Wave Alert Updates: उत्तर भारत में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। देर रात तेज हवाएं चलने से दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन सुबह होते ही बढ़ते तापमान के साथ फिर गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। वहीं यूपी में मौसम विभाग ने 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है और बिहार के 33 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। हीटवेव और मौसम को लेकर अन्य शहरों के समाचार इस प्रकार है -

JUN 20, 2024 16:13 IST

राजस्थान के इन जिलों में होगी बारिश

राजस्थान का मौसम बदल रहा है। यहां भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन विभाग ने आज अलवर सहित कई जिलों बारिश के आसार हैं, जिसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
JUN 20, 2024 16:10 IST

दिल्ली में फिर बढ़ सकती है गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 20 और 21 जून को धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की संभावना है। लेकिन, 23 जून से यहां फिर से गर्मी बढ़ेगी जो 26 जून तक बरकरार रहेगी।
JUN 20, 2024 08:56 IST

हरियाणा के कई शहरों में बारीश

JUN 20, 2024 07:07 IST

दिल्ली में भीषण गर्मी से मिली राहत

दिल्ली में बुधवार देर रात मौसम में बदलाव के बाद, गुरुवार की सुबह तेज हवाओं के साथ हुई है। हवाओं में ठंडक होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह-सुबह ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया है।
JUN 20, 2024 06:03 IST

कानपुर में हीटवेव के कारण हेड कांस्टेबल की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कथित तौर पर ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की लू लगने से मौत हो गई है। बेहोश हुए हेड कांस्टेबल को अस्पताल ले जाने में देरी होने से उनकी मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल की पहचान बृज किशोर (52) के रूप में हुई है।
JUN 20, 2024 06:03 IST

यूपी के 11 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, महामाया नगर, मथुरा और एटा शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में ऑरेंज तो कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 20, 2024 06:03 IST

गाजियाबाद में जारी हीटवेव का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के गाजियाबाद में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अनुसार, आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप और झेलना पड़ेगा।
JUN 20, 2024 06:03 IST

दिल्ली में आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, दिल्ली में आज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में धूल भरी आंधी को देखते हुए येलो अलर्ट जार कर दिया है।
JUN 20, 2024 06:02 IST

बिहार के 33 जिलों में लू का अलर्ट जारी

बिहार के करीब 33 जिलों में मौसम विभाग ने लू का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें सारन, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और औरंगाबाद में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सारण को छोड़कर अन्य चारों जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना भी जताई गई है।