पटना

बिहार का मौसम 30-July-2025: बिहार में बारिश का कहर जारी, पटना में टूटा 28 साल का रिकॉर्ड, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: एक बार फिर बिहार में मानसून ने जोर पकड़ा है, जिससे कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Image

आज भी भींगेगा बिहार (तस्वीर साभार: iStock)

Photo : iStock

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-July-2025: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

पटना में रिकॉर्ड बारिश

राजधानी पटना में तो बीते 24 घंटों में 175.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो बीते 28 वर्षों में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले 30 जून 1997 को 181.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। सोमवार को हुई इस भारी बारिश के कारण पटना के कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया था।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। खासकर सारण, बक्सर और सीवान में अगले 24 घंटों के दौरान बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

कल 15 जिलों में हुई थी बरसात

पटना समेत राज्य के 15 जिलों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गया में सबसे ज्यादा 15 मिमी बारिश हुई, जबकि भागलपुर में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। पूर्वी चंपारण में तेज हवाएं चलीं, जिनकी रफ्तार करीब 30 किमी प्रति घंटा रही। वहीं सोमवार को वाल्मीकि नगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article