पटना

Bihar Weather Today : बिहार में गर्मी से बिगड़े हालात, लू ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 44 डिग्री पार

Heatwave in Bihar : बिहार में गर्मी और लू का कहर जारी है। राज्य के कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार चला गया है। आइये जानते हैं कि आने वाले दिनों में तापमान में और कितनी बढ़ोतरी होगी?

Image

बिहार में लू का कहर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Heatwave in Bihar : बिहार में भीषण गर्मी और लू जारी रहने के साथ सोमवार को राज्य के 17 स्थानों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी।बिहार के शेखपुरा जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। अनुमान है कि आने वाले दिनों में यही तापमान 4 डिग्री या उससे भी ऊपर जाएगा। मौजूदा समय में राज्य में बड़ी संख्या में लोग बीमारियों का शिकार हो रहे है। खासकर डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। लिहाजा, डॉक्टर धूप से बचने नियमित पानी पीने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

राज्य में लोग मौसम की मार झेल रहे हैं। औरंगाबाद में तापमान 43.6 डिग्री, मधुबनी में 43.2 डिग्री और अवरल में 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गया और नवादा में अधिकतम तापमान 42.8-42.8 डिग्री, भोजपुर में 42.7 डिग्री सेल्सियस, सीवान और डेहरी में 42.6 डिग्री, बांका में 42.4 डिग्री, खगड़िया और बाल्मीकिनगर में 42.3 डिग्री, सारण में 42.2 डिग्री सेल्सियस, नालंदा और जमुई 42.1 डिग्री और भागलपुर 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार के अन्य शहर जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक रहा उनमें पटना (41.6 डिग्री सेल्सियस), पूर्णिया (41.5 डिग्री सेल्सियस), सुपौल (41.4 डिग्री सेल्सियस), बेगुसराय और सहरसा (41.1 डिग्री सेल्सियस) हैं।

इस बीच आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया कि अगले तीन या चार दिन राज्य में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लोगों को गर्मी से बचने और शरीर में पानी की कमी न हो, इसका ख्याल रखने को कहा गया है। इधर, यूपी, राजस्थान समेत दक्षिण भारत के राज्यों में लू का अलर्ट जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article