लखनऊ

UP Weather Today : यूपी के 35 जिलों में आंधी-बारिश! 15 जिलों में लू का अलर्ट, प्रयागराज में पारा 44 डिग्री पार

UP Weather Today, 30 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : यूपी में लू का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेजी के साथ तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। लेकिन, राज्य में कहीं-कहीं तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार भी व्यक्त किए हैं।

Image

यूपी का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। जहां पूर्वी यूपी में गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। वहीं,पश्चिमी यूपी में तेज आंधी के और बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों में आंधी और बारिश तो 35 जिलों में हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। इन दिनों अवध से लेकर बुंदेलखंड और उधर, वाराणसी से लेकर जौनपुर और आजमगढ़, सोनभद्र में पारा आसामान पर है। सोमवार को प्रयागराज का तापमान सबसे ऊपर 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, भीषण गर्मी में लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लिहाजा, डॉक्टरों ने लोगों को धूप से बचने और नियमित पानी पीने के साथ जरूरी ऐहतियात बरतने की सलाह दी है।

धूल भरी आंधी-बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मौसम के कहर से लोग खासा परेशान हैं। मौसम विभाग ने 29 से 30 अप्रैल को प्रदेश के 13 जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई थी। इसे लेकर मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर और बिजनौर में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में 15 से 20 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं बहेंगी।

इन जिलों में ऐसा रहा तापमान

उधर, लखनऊ में पिछले कई दिनों से मौसम बेहद गर्म है। यहां कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, हरदाई में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, कानपुर में करीब अधिकतम 41 और लखीमपुर खीरी में अधिकतम 40.5 और न्यूनतम 22.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। प्रयागराज में 44.6 तो वाराणसी में तापमान 43, फुरसतगंज में 43.2, सुल्तानपुर में 42.4 और आगरा में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article