दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बहेंगी ठंडी हवाएं, बारिश के आसार ; जानें कब तक मौसम रहेगा सुहाना

Delhi NCR Weather Today, 30 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन मौसम सुहाना रहने वाला है। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंडी हवाएं बहेंगी। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

Image

दिल्ली का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi NCR Weather Today : दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला-बदला सा नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया था। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बह रहीं ठंडी हवाओं ने तापमान बढ़ने नहीं दिया। विभाग का अनुमान है कि आने वाले 2 दिन मौसम नर्म रहेगा। फिलहाल, तापमान में वृद्धि नहीं देखी जाएगी। मई महीने की शुरुआत में तापमान कम रहेगा। अधिकतम तापमान महज 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि, 4 मई को बूंदाबांदी की भी संभावना है।

दिल्ली में ऐसा रहा तापमान

राजधानी दिल्ली में मौजूदा वक्त में मौसम मेहरबान है। यही कारण है कि सोमवार को अधितम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सिययस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। हवा में नमी का स्तर 23 से 72 प्रतिशत तक रहा। दिल्ली-एनसीआर में सबसे गर्म जगह का तापमान अधिकतम 39.4डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, गुरुग्राम का 39.1, फरीदाबाद का 39.3, जाफरपुर का 39.1, नजफगढ़ का 39.4., पीतमपुर का 39.3 और पूसा क 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।

बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 25 से 35 किलोमटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं बहेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उधर, 1 मई से हाओं की गति 35 से 45 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। इन हवाओं में पहाड़ के मौसम का असर रहेगा, जिससे ठंडक का एहसास होगा। हालांकि, 4 और 5 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है, लेकिन, तापमान 40 डिग्री रहेगा।

स्काईमेट के मुताबिक, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और उत्तरी पंजाब पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ। मंगलवार और बुधवार को एक पूर्व से पश्चिम की तरफ दिल्ली से होकर गुजरेगा। इसकी वजह से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article