पटना

Bihar Weather: बिहार में फिर लौटेगी मानसून की रफ्तार, इस दिन से झमाझम होगी बारिश; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-July-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी समेत कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। कई जिलों में लोगों को उमस भी परेशान कर सकती है। हालांकि बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-July-2025: बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार में कमी देखने को मिल रही है। जिसके कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान हो रहे हैं। लेकिन जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। बुधवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिससे अधिकतर जिलों में बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तापमान में भी गिरावट आ सकती है। फिलहाल आज भी कुछ जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। लेकिन शेष जिलों के लोगों को उमस की मार झेलनी पड़ सकती है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया में एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर ठनका गिरने के आसार हैं और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बिहार में 15 और 16 जुलाई को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी की हवाएं और बिजली गिरने के भी आसार हैं।

समस्तीपुर में हुई सबसे अधिक बारिश

बिहार में रविवार को 11 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश समस्तीपुर में हुई। जहां 21.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं गया जी और फारबिसगंज में सबसे कम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मंगलवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। इस दौरान एक-दो जगहों पर बिजली गिरने और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। रविवार को पटना में लोगों को भीषण गर्मी ने परेशान किया। रविवार को सूरज की तल्खी और आर्द्रता का स्तर 67 फीसदी रहने से लोगों को तेज गर्मी महसूस हुई। वहीं शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article