पटना

Bihar Weather: गर्मी के भीषण दौर के बीच 8 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, आंधी चलने की भी संभावना

पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास बने साइकलोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र का असर अब बिहार के मौसम पर भी दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आठ जिलों में बिजली गिरने और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Image

कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

Orange And Yellow Alert In Bihar: पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का दंश झेलने के बाद बिहार में बारिश और वज्रपात का असर दिखने लगा है। आज यानी गुरुवार को मौसम विभाग ने बिहार के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में बारिश और तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

8 जिलों में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आठ जिलों किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं। पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ थोड़ी बारिश की संभावना है। प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कुछ इसी प्रकार की स्थिति 13 अप्रैल तक बनी रह सकती है।

कल यानी बुधवार को पटना और आसपास इलाकों में हल्की बदली और पुरवाई के कारण दिन भर उमस बनी रही।

13 और 14 अप्रैल को होगी तेज बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि बिहार में आने वाले दिनों में मौसम सुहाना बना रहेगा। राज्य के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और , गरज के साथ बारिश भी होगी, इसके साथ बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को भी अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य किए जा सकें।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और खगड़िया जिला में 13 और 14 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article