पटना

Patna News: बिहार राजकोष से 26 हजार करोड़ रुपये की निकासी का रास्ता साफ, इस विधेयक पर हंगामें के आसार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 9, 2023, 11:25 AM IST

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की चर्चा के दौरान बिहार विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया है। इससे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राजकोष से 26,086.35 करोड़ रुपये की निकासी को हरी झंडी मिल गई है।

Image

बिहार विनियोग विधेयक 2023 पास

Photo : BCCL

पटना: बिहार विनियोग विधेयक 2023 बुधवार को राज्य विधानसभा में पारित हो गया, जिससे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राजकोष से 26,086.35 करोड़ रुपये की निकासी का रास्ता साफ हो गया है। सदन में विधेयक पेश करते हुए बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कई परियोजनाओं के लिए विभिन्न विभागों को 26,086.35 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी। शिक्षा विभाग को 7,672 करोड़ रुपये, शहरी क्षेत्र विकास एवं आवास के लिए 4276.05 करोड़ रुपये, पंचायती राज के लिए 3340.61 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपये और समाज कल्याण विभाग के लिए 1094.53 करोड़ रुपये मिलेंगे।

केंद्र सरकार पर आरोप

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अन्य विभाग भी हैं जिन्हें इस वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता थी। केंद्र पर बिहार को विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस) के तहत धन/हिस्सेदारी जारी करने में अनिच्छा दिखाने का आरोप लगाते हुए चौधरी ने कहा कि केंद्र ने बिहार में सामाजिक, शिक्षा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के लिए अपना हिस्सा जारी करना बंद कर दिया है। समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) जैसी अधिकांश केंद्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य सरकार केंद्र सरकार के हिस्से का भुगतान अपने खजाने से कर रही है।

मंत्री ने कहा कि सीएसएस के अधिकांश हिस्से में बिहार अपने खजाने से केंद्र के हिस्से का भुगतान कर रहा है। लेकिन साथ ही हमें बिहार केंद्रीय करों में भी उचित हिस्सा नहीं मिल रहा है। वहीं, शीतकालीन सत्र के चौथे दिन विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 को पेश किया जाएगा, जबकि चार अन्य विधेयक भी पेश किए जाएंगे। वहीं विधान परिषद में आरक्षण संशोधन विधेयक को 2023 को शुक्रवार को पेश किए जाने की संभावना है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत

पंजाब में नशे की खिलाफत में मरने वालों के परिजनों से मिले शाह, न्याय का दिया भरोसा, बोले- दिसंबर 2029 तक खत्म करेंगे नशे का कारोबार

पंजाब में नशे की खिलाफत में मरने वालों के परिजनों से मिले शाह, न्याय का दिया भरोसा, बोले- दिसंबर 2029 तक खत्म करेंगे नशे का कारोबार

दिल्ली में विजयादशमी पर अनोखा सियासी प्रदर्शन, 'लाल HIT जनता पार्टी' ने जलाए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेताओं के पुतले

दिल्ली में विजयादशमी पर अनोखा सियासी प्रदर्शन, 'लाल HIT जनता पार्टी' ने जलाए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेताओं के पुतले

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर ACTION PLAN; 'नो PUC, नो फ्यूल' समेत कई कड़े नियम

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर ACTION PLAN; 'नो PUC, नो फ्यूल' समेत कई कड़े नियम