पटना

बिहार के शिक्षा मंत्री ने टीचर ट्रांसफर और TET 2025 परीक्षा की डेट घोषित की; जानें कब होंगे एग्जाम्स, कब आएगा रिजल्ट

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों और अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। 23 हजार शिक्षकों का ट्रांसफर पूरा हो चुका है, जबकि 17 हजार शिक्षक 23 से 28 सितंबर तक फिर से आवेदन कर सकेंगे। साथ ही TET 2025 की परीक्षा तारीखें भी घोषित की गईं हैं।

Image

बिहार में 23 हजार शिक्षकों का ट्रांसफर हो चुका है, 17 हजार को फिर करना होगा आवेदन

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों और अभ्यर्थियों के लिए आज यानी सोमवार 22 सितंबर को कई अहम घोषणाएं की। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के स्थानांतरण (ट्रांसफर) नीति में और ज्यादा सुविधा दी गई है। अब तक 41 हजार के करीब आवेदन आए थे, जिनमें से लगभग 23 हजार शिक्षकों का ट्रांसफर उनके विकल्प के अनुसार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि बाकी बचे 17 हजार शिक्षक, जिनका अभी ट्रांसफर नहीं हो पाया है, वे 23 से 28 सितंबर 2025 तक फिर से आवेदन कर सकेंगे।

इसके साथ ही मंत्री ने आगामी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2025) की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। TET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा और परिणाम 16 नवंबर 2025 को घोषित किया जाएगा।

शिक्षक बहाली को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि TRE-4 का रोस्टर क्लियर हो गया है और 26 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली है। इसमें अब कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। जबकि भविष्य में जैसे ही नई वैकेंसी सामने आएगी, उसे TRE-5 के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article