एजुकेशन

RPSC ने जारी किया 2nd ग्रेड साइंस विषय का रिजल्ट, 24 अक्टूबर से भरें डिटेल्ड फॉर्म

RPSC 2nd Grade Teacher Science Result 2026: RPSC ने सीनियर टीचर (सेकेंडरी एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के साइंस विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से इसे चेक कर सकते हैं।

Image

RPSC ने जारी किया 2nd ग्रेड साइंस विषय का रिजल्ट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

RPSC 2nd Grade Teacher Science Result 2026: राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (सेकेंडरी एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के साइंस विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। आयोग ने लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों की एक प्रोविजनल लिस्ट जारी की है। इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अगले चरण में पात्रता की जांच यानी एलिजिबिलिटी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। याद रहे, सूची में नाम या रोल नंबर आने का मतलब अंतिम चयन होना नहीं है।

रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच अपनी SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म की दो प्रिंट कॉपी निकालकर रख लें।

उम्मीदवारों को ये दोनों कॉपी अपने मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए निर्धारित केंद्र पर ले जानी होंगी। यह प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर की ओर से तय स्थान पर पूरी की जाएगी।

RPSC 2nd Grade Science Result कैसे चेक करें?

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर 'News and Events' सेक्शन खोलें।

3. सीनियर टीचर साइंस परीक्षा 2025 के रिजल्ट और कटऑफ से जुड़ा नोटिस खोजें।

4. संबंधित लिंक पर क्लिक करके PDF खोलें।

5. PDF में सर्च विकल्प की मदद से अपना रोल नंबर देखें।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षासीनियर टीचर (सेकंड ग्रेड), साइंस
परीक्षा वर्ष2025
रिजल्ट जारी2026
डिटेल्ड फॉर्म की तारीख24 से 30 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए क्या करें?

उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जरूरी पहचान पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज पहले से तैयार रखें। दस्तावेजों की पूरी सूची और सत्यापन से जुड़े निर्देश आधिकारिक नोटिस में देखें। तय समय में फॉर्म भरना और सभी जरूरी दस्तावेज जमा करना जरूरी है। भर्ती की आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article