शहर

आरा में दुर्गा पूजा के मेले में खूनी वारदात, मौसी के घर आए शांतनु कुमार की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: बिहार के आरा में दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक अपनी मौसी के यहां गया था, जहां ज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली मार दी।

Image

आरा में युवक की हत्या

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, आरा में बेखौफ अपराधियों ने दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 18 वर्षीय युवक शांतनु कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी शांतनु कुमार पवना गांव में अपनी मौसी के घर दुर्गा पूजा का मेला देखने आया हुआ था।

मेला घूमने निकला था शांतनु

16 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 9:15 बजे शांतनू अपने मौसेरे भाई साहिल कुमार और दो अन्य दोस्तों, सूरज और विशाल, के साथ पवना बाजार में घूम रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली लगते ही शांतनु गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में पुलिस उसे आरा सदर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुशील कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। इसके अलावा पवना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article