पटना

Bihar Bridge Collapse: बिहार के मधुबनी में गिरा पुल, 9 दिन के अंदर पांचवां ब्रिज हुआ धाराशाही

Bihar Bridge Collapse: बिहार में पुल निर्माण में इस कदर भ्रष्टाचार हो रहा है कि पूछिए मत, पिछले 9 दिनों में 5 पुल गिर चुके हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी से हैं। जहां एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है।

Image

बिहार के मधुबनी में पुल गिरा

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार के कई जिलों में गिर चुका है पुल
  • पुल निर्माण में लग रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप
  • हाल में पांच पुल ले चुके हैं जल समाधि!

Bihar Bridge Collapse: बिहार भले ही नीतीश कुमार और उनकी NDA की सरकार भले ही ये दावा करते हों कि सुशासन की सरकार। भ्रष्टाचार नहीं होता है। लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह से पुल गिर रहे हैं। उससे ऐसा लगता है कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचा हुआ है। अब बिहार के मधुबनी जिले में एक पुल गिर गया है। बिहार में पिछले 9 दिनों में पांच पुल धाराशाही हो चुके हैं।

मधुबनी में गिरा निर्माणाधीन पुल

बिहार के मधुबनी क्षेत्र में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। पिछले नौ दिनों में राज्य में इस तरह की यह पांचवीं घटना है। यह घटना मधुबनी जिले के भेजा थाने के मधेपुर प्रखंड में हुई जहां 75 मीटर लंबा पुल निर्माणाधीन था। 3 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल 2021 से निर्माणाधीन था। इसका निर्माण बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा था।

सवालों के घेरे में नीतीश सरकार

जैसे ही जलस्तर बढ़ा, 25 मीटर लंबा खंभा नीचे नदी में गिर गया। बिहार में गिर रहे पुलों को लेकर विपक्ष एनडीए सरकार पर हमलावर है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- "𝟗 दिन के अंदर बिहार में यह 𝟓वां पुल गिरा है। मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर वर्षों से निर्माणाधीन पुल गिरा। क्या आपको पता लगा? नहीं तो, क्यों? बूझो तो जाने।"

बिहार में लगातार गिर रहे हैं पुल

18 जून को अररिया में बकरा नदी पर बना 12 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल ढह गया। इसके बाद 22 जून को सीवान में गंडक नदी पर बना करीब 40-45 साल पुराना पुल भी ढह गया। 23 जून को पूर्वी चंपारण में करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा एक पुल ढह गया। 27 जून को किशनगंज में कनकई और महानंदा नदियों को जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी पर बना पुल भी ढह गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article