साउथ मूवीज

मलयालम फिल्ममेकर R Sarath ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

R Sarath Died: फिल्म निर्देशक और लेखक आर. सरथ के निधन से मलयालम सिनेमा में शोक की लहर है। 65 साल की उम्र में निर्देशक और लेखक ने अंतिम सांस ली। फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Image

आर. सरथ का निधन (pic credit- instagram)

R Sarath Died: मलयालम (Malayalam) सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसने फिल्म जगत और उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है। मशहूर फिल्म निर्देशक और लेखक आर. सरथ (R Sarath) का निधन हो गया है। उन्होंने 65 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी कलाकार उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-मराठी बोलने को कहा तो Sanjay Dutt ने दिया ऐसा जवाब, मच गया बवाल!)

आर. सरथ का निधन

आर. सरथ के निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ केरल के सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी काम किया था। फिल्म कर्मचारियों के संगठन फेफका ने उनके निधन पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। आर. सरथ को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। निधन की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर दुख जताना शुरू कर दिया।

आर. सरथ का जन्म 1961 में केरल के कोल्लम जिले के विलक्कुडी में हुआ था। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के महात्मा गांधी कॉलेज से अंग्रेजी की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म की समझ से जुड़ा एक कोर्स भी किया था। इसके बाद उन्होंने केरल कौमुदी में पत्रकार के तौर पर काम किया। बताते चलें कि आर. सरथ ने सायाह्नम, स्थिति, शीलाबती, बुद्धनुम, चैप्लिनुम चिरिक्कुन्नु, स्वयं और पैराडाइज जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। फिल्म सायाह्नम से उन्हें फिल्म जगत में खास पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें साल 2000 में इंडियन गांधी पुरस्कार और सात केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिले थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article