शहर

​Delhi building collapse: इमारत के मालिक हरिराम बंसल को भिवाड़ी से हिरासत में लिया गया, जारी हुआ था लुकआउट नोटिस

Delhi Satya Niketan Building Collapse: इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Image

Delhi building collapse: इमारत के मालिक हरिराम बंसल को भिवाड़ी से हिरासत में लिया गया, जारी हुआ था लुकआउट नोटिस

Delhi News: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बीते दिन रविवार को बिल्डिंग के गिरने के बाद कई लोगों की अब तक जान जा चुकी है। इस बीच पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम बंसल को पकड़ लिया है। वह पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे। इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में ले लिया गया है, जहां बताया गया कि आगे की जांच जारी है। इससे पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सोमवार को साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार और चार इंजीनियरों को अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में लड़कों के PG वाले एक बिल्डिंग के गिरने के बाद की गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

PTI को मिले आदेश की कॉपी के अनुसार, सस्पेंड किए गए अधिकारियों में साउथ जोन के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग) ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग) सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) आशीष कुमार शामिल हैं।

यह कार्रवाई रविवार को सत्य निकेतन में लड़कों के हॉस्टल वाली कई दशक पुरानी पांच मंजिला इमारत के ढहने के बाद की गई है। सस्पेंशन के आदेश DMC सर्विस (कंट्रोल एंड अपील) रेगुलेशन, 1959 के तहत सिविक बॉडी के कमिश्नर के निर्देशों पर दिल्ली नगर निगम के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने जारी किए।

गुजारा भत्ता मिलेगा

आदेशों में कहा गया है कि अधिकारियों को रेगुलेशन 5(2) के तहत तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वे नियमों के तहत मिलने वाले गुजारा भत्ता के हकदार होंगे। सस्पेंशन आदेशों पर डिप्टी लॉ ऑफिसर (विजिलेंस) नंद किशोर ने साइन किए।

इस बीच, पेइंग गेस्ट अकोमोडेशन के मालिक के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। सोमवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दूसरे दिन तक कुल 12 लोगों को बचाया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस ने इमारत गिरने के मामले में हरिराम बंसल और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में गैर-इरादतन हत्या, स्ट्रक्चर के रखरखाव में लापरवाही और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने से जुड़े आरोप शामिल हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article