शहर

दिल्ली-सत्य निकेतन हादसे में कटनी ने खोया अपना लाल, 19 वर्षीय अक्षत यादव की मौत से परिवार में मातम

Delhi Satya Niketan Incident: इस घटना की खबर मिलते ही कटनी स्थित उनके निवास स्थान पर शोक की लहर दौड़ गई और स्वजन रोते-बिलखते तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

Image

सत्य निकेतन में हुए हादसे में कटनी के एक छात्र की भी मौत

Delhi Satya Niketan Incident: कटनी के दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे में कटनी जिले का एक होनहार छात्र भी काल के कपाल में समा गया। मृतक छात्र की पहचान कटनी की दुबे कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अक्षत यादव के रूप में हुई है, जो दिल्ली में रहकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम (B.Com) की पढ़ाई कर रहा था।

घटना की खबर मिलते ही कटनी स्थित उनके निवास स्थान पर शोक की लहर दौड़ गई और स्वजन रोते-बिलखते तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। कि रविवार को हुए इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

इमारत के मलबे में दबने से हुई मौत

उनके पड़ोसियों विनय चतुर्वेदी व संदीप त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को सत्य निकेतन स्थित 40 साल पुरानी इमारत ढहने के दौरान अक्षत भी हादसे की चपेट में आ गया था। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मलबे से निकाले गए शवों की शिनाख्त के दौरान अक्षत की पहचान की पुष्टि हुई।

कटनी की दुबे कॉलोनी में छाया मातम

अक्षत यादव की असामयिक मौत की खबर मिलते ही दुबे कॉलोनी स्थित उसके निवास पर लोगों की स्वजन और पड़ोसी जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी परिवार वाले दिल्ली रवाना हो चुके है।

अक्षत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया

अक्षत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है कल सुबह तक कटनी पहुंचेगे। दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त कर बेहतर भविष्य के सपने बुन रहे अक्षत की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। स्वजन शव को गृह नगर कटनी लाने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

एम्स ने ताजा अपडेट जारी किया

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद एम्स ने ताजा अपडेट जारी किया है। एम्स की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इस हादसे में घायल होकर पहुंचे मरीजों की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है-कुल 12 मरीज एम्स में लाए गए,इनमें से 7 मरीजों की मौत हो चुकी है (1 डिक्लेयर्ड डेड, 6 ब्रॉट डेड) , 3 मरीज क्रिटिकल हालत में हैं वहीं 1 मरीज स्टेबल है और 1 मरीज स्टेबल बताते हुए डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article