वायरल न्यूज़

Viral Video: गजब का टैलेंट! चिकने केले के पेड़ पर 'छिपकली' की तरह चढ़ गया लड़का, हुनर देखकर लोग हो गए फैन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर गांव-देहाती खेलों के अनोखे और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बच्चा चिकने केले के पेड़ पर 'स्पाइडर मैन' की तरह चढ़ जाता है। इस नजारे को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

Image

बच्चे ने मचाया गदर (तस्वीर साभार- @rajabali.sk.5076)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देकखर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को जीत लेते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। गांवों में होने वाले पारंपरिक और देसी खेल हमेशा से ही सादगी और मनोरंजन का अद्भुत मिश्रण होते हैं। हाल ही में सामने आए एक मनोरंजक वीडियो में ऐसा ही एक मजेदार देसी गेम देखने को मिला, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

    इस प्रतियोगिता में चिकने और फिसलने वाले केले के तने को एक खंभे की तरह जमीन में खड़ा किया गया है और इसके सबसे ऊपरी हिस्से पर एक इनाम बांध दिया गया है। नियम बेहद साधारण है- जो इस फिसलने वाले तने पर चढ़कर ऊपर बंधा इनाम उतारेगा, वही विजेता बनेगा। केले का तना स्वभाव से ही काफी चिकना होता है, जिस पर पकड़ बनाना बेहद मुश्किल काम है। वीडियो की शुरुआत में एक लड़का पूरे उत्साह के साथ तने पर चढ़ने का प्रयास करता है। वह काफी मेहनत करता है और कुछ ऊंचाई तक पहुंचता भी है, लेकिन तने की चिकनाहट और शारीरिक थकान के कारण वह ऊपर तक नहीं पहुंच पाता और अंत में नीचे उतर आता है। इसके बाद मैदान में उतरता है एक दूसरा छोटा बच्चा। वह बिना घबराए पूरे संतुलन और ग्रिप के साथ तने पर धीरे-धीरे ऊपर चढ़ना शुरू करता है। नीचे खड़े ग्रामीण और बच्चे उसे देखकर जोर-जोर से चीयर करने लगते हैं। बच्चा अपनी पूरी ताकत लगाकर फिसलते हुए भी हार नहीं मानता और आखिरकार तने के बिल्कुल ऊपरी हिस्से तक पहुंच जाता है। जैसे ही वह ऊपर बंधा इनाम उठाता है, नीचे खड़े सभी लोग खुशी से झूम उठते हैं और तालियों से उसका स्वागत करते हैं। देखें वीडियो...

    बच्चे का अनोखा कारनामा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को rajabali.sk.5076 नाम के पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article